फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Agniveer Recruitment 2022, Agniveers will be recruited from 19 august in Farrukhabad

Agniveer Recruitment: फर्रुखाबाद में 19 से होगी अग्निवीरों की भर्ती, सीसी कैमरों की निगरानी में होगी भर्ती

Tue, 16 Aug 2022 11:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Aug 2022 11:43 PM IST
सार

फर्रुखाबाद में 19 अगस्त से अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें 12 जनपद के युवा प्रतिभाग करेंगे। यह भर्ती प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलेगी। इसको लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। बता दें कि सीसी कैमरों की निगरानी में अग्निवीरों की भर्ती होगी और 5:30 बजे से दौड़ कराई जाएगी।

विज्ञापन
Agniveer Recruitment 2022, Agniveers will be recruited from 19 august in Farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में 19 अगस्त से अग्निवीरों की होने वाली भर्ती में सुबह 5:30 बजे से दौड़ कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने मंगलवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियां और मजबूत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक में बताया कि अग्निवीरों की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के आवागमन की व्यवस्था की जा चुकी है। जो अभ्यर्थी प्रथम चरण में अयोग्य घोषित होंगे उन्हें भेजने के लिए 15 वाहन उपलब्ध रहेंगे। विभिन्न जनपदों की भर्ती के लिए तिथि निर्धारित हैं।
विज्ञापन

भर्ती में प्रशासन के किसी भी अधिकारी की लापरवाही मिलने पर उसे निलंबित किया जाएगा। अग्निशमन अधिकारी ने 15 होमगार्ड व एक वाहन की मांग की। डीएम ने कहा कि निगरानी के लिए जगह-जगह कैमरे लगाए जाएंगे। बैरीकेडिंग की व्यवस्था पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंपी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी व विद्युत के अनुपस्थित होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट शाम चार बजे से रात 12 बजे तक सतर्क रहें। सभी एसडीएम आय, मूल निवास व जाति प्रमाणपत्र प्राथमिकता से जारी करें।

किस जनपद के कितने हैं अभ्यर्थी
अग्निवीर की भर्ती के लिए एक लाख 13 हजार 41 युवाओं ने पंजीकरण किया है। इसमें फर्रुखाबाद के 11,139, शाहजहांपुर के 10,452, बहराइच के 6259, बलरामपुर के 2702, बरेली के 15,657, बदायूं के 12,117, हरदोई के 14,044, लखीमपुर के 3177, लखीमपुर खीरी के 9260, पीलीभीत के 7761, संभल के 8070, श्रावस्ती के 1401, सीतापुर के 11,212 युवा शामिल हैं।

अग्निवीर भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए मांगी 50 बसें
अग्निवीर सेना भर्ती में आने वाले युवाओं की सहूलियत के  लिए स्थानीय डिपो ने क्षेत्रीय कार्यालय से 50 अतिरिक्त बसें मांगी हैं। भीड़ से निपटने के लिए रोडवेज प्रशासन अलर्ट है। फतेहगढ़ स्थित सेना की छावनी में 19 अगस्त से 15 सितंबर तक अग्निवीर की भर्ती होगी। इसमें 1.13 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे।

सेना ने करीब आठ हजार अभ्यर्थी प्रतिदिन बुलाए हैं। इन अभ्यर्थियों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने कमर कस ली है। एआरएम आरसी यादव ने क्षेत्रीय कार्यालय इटावा से 50 अतिरिक्त बसों की मांग की है। कहा कि जरूरत पड़ने पर उन बसों का उपयोग किया जाएगा।

बस स्टैंड से रोजाना प्रदेश के लगभग 20 से अधिक डिपो की 286 बसों का आवागमन होता है। इन बसों को भी समय से संचालित करने की व्यवस्था की जा रही है। एआरएम ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को दिक्कत न हो, इसके लिए तैयारी की जा रही है। जिस मार्ग के अधिक यात्री होंगे, उस पर बस भेजी जाएगी।

युवाओं की सहूलियत को रेलवे तैयार
स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य ने बताया कि जो भी युवा आएंगे, उन्हें भर्ती स्थल तक पहुंचने के लिए सूचना प्रसारित की जाती रहेगी। स्टेशन पर सभी सुविधाएं दुरुस्त रहेंगी। प्रशासन के निर्देश का पालन होगा।

प्रमुख छह मार्गों पर चलने वाली बसें
फर्रुखाबाद-आगरा                  -      86
फर्रुखाबाद-दिल्ली                  -      58
फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर            -      41
फर्रुख्राबाद-बरेली                    -      43
फर्रुखाबाद-लखनऊ/हरदोई       -      34
फर्रुखाबाद-कानपुर                  -     24

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed