फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agnipath Scheme, Agniveer recruitment examination in Armapur from tomorrow

Agniveer recruitment: अर्मापुर में अग्निवीरों की भर्ती परीक्षा 20 से, 13 जिलों के 95414 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Tue, 18 Oct 2022 09:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Oct 2022 09:49 PM IST
सार

भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अर्मापुर में अग्निवीरों की भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 10 अक्तूबर से 10 नवंबर तक 13 जिलों के 95414 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनके लिए भर्ती केंद्र से बस अड्डे और रेलवे स्टेशन तक ले जाने की व्यवस्था होगी।
 

विज्ञापन
Agnipath Scheme, Agniveer recruitment examination in Armapur from tomorrow
अग्निवीर भर्ती रैली - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर और आसपास के 13 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीरों की भर्ती परीक्षा अर्मापुर में होगी। अभ्यर्थियों को भर्ती केंद्र से झकरकटी बस अड्डा और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर छोड़ने के लिए परिवहन निगम ने 30 सिटी बसों (सीएनजी और ई-बस) को लगाया है। 20 अक्तूबर से 10 नवंबर तक होने वाली इस भर्ती परीक्षा में गोंडा, बाराबंकी, कन्नौज, औरैया, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन

जरूरत पर दूसरे जिलों के लिए बसें व ट्रेनें चलेंगी
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि जिन जिलों के परीक्षार्थियों की संख्या ज्याद होगी और बसों की उपलब्धता न हुई तो अतिरिक्त बसों को लगाया जाएगा। इसके अलावा रेलवे ने भी लोड को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। अगर कोच बढ़ाने की आवश्यकता हुई तो उस पर भी विचार किया जाएगा। 20 दिनों की परीक्षा में 95414 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन

यह है परीक्षा का शेड्यूल
20 अक्तूबर को गोंडा, 21 को गोंडा और बाराबंकी, 22 को बाराबंकी, 23, 24 और 25 को दिवाली के मद्देनजर दौड़ नहीं होगी। 24 को छुट्टी रहेगी लेकिन 23 और 25 को मेडिकल परीक्षण होगा। 26 और 27 को कन्नौज, 28 को औरैया, 29 को औरैया और चित्रकूट, 30 को बांदा, 31 को हमीरपुर और महोबा, एक नवंबर को लखनऊ, दो को लखनऊ-उन्नाव, तीन को उन्नाव, चार को फतेहपुर, पांच को फतेहपुर और कानपुर देहात, छह को कानपुर देहात, सात को कानपुर देहात-कानपुर नगर, आठ और नौ को कानपुर नगर और 10 नवंबर का दिन रिजर्व रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed