फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agneepath Scheme Protest, Police and administration alert at Kanpur Central, forces deployed at both side of stations

Agneepath Scheme Protest: कानपुर सेंट्रल पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट, स्टेशन के दोनों तैनात की गई फोर्स

Fri, 17 Jun 2022 12:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Jun 2022 12:21 PM IST
सार

अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। इसको लेकर कानपुर में भी पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सेंट्रल रेलवे स्टेशन के दोनों छोरों पर फोर्स तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन
Agneepath Scheme Protest, Police and administration alert at Kanpur Central, forces deployed at both side of stations
स्टेशन पर गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना में चार साल की नौकरी का विरोध कर रहे अभ्यर्थियों को काबू में करने के लिए कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन के दोनों छोर सिटी साइड और कैंट साइड में फोर्स तैनात कर दी है।

विज्ञापन

आरपीएफ कानपुर सेंट्रल के इंस्पेक्टर बीपी सिंह और जीआरपी के सीओ कमरुल हसन खां के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह से ही स्टेशन पर गश्त हुआ। संदिग्ध युवाओं से बातचीत की गई और जहां भी समूह में खड़े युवा दिखे उनसे स्टेशन आने का कारण पूछा और टिकट जांचे गए। संतुष्ट होने के बाद ही उन्हें कानपुर सेंट्रल स्टेशन के परिसर में दाखिल होने दिया गया। बेवजह खड़े लोगों को स्टेशन से बाहर का रास्ता दिखाया गया।
विज्ञापन

यही नहीं, अग्निपथ बवाल के चलते कानपुर होकर चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस और 12505 कामाख्या आनंद विहार नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस को 17 जून शुक्रवार को उनके प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त कर दिया गया है। दोनों ट्रेनें हिंसा प्रभावित क्षेत्र से आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि भारतीय सेनाओं में चार साल की अवधि के लिए युवाओं की भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर से लांच किए गए ‘अग्निपथ’ योजना का छात्र भारी विरोध कर रहे है। तीसरे दिन शुक्रवार को भी यूपी,  बिहार, बंगाल, तेलंगाना, यूपी, राजस्थान और हरियाणा में युवा इस योजना का भारी विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed