फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AGM Sir, I am not a thief, bank manager gave life after writing suicide note

एजीएम सर, मैं चोर नहीं हूं, गलती हुई लिखकर बैंक मैनेजर ने दी जान, सुसाइड नोट पढ़ छलक उठेंगे आंसू

Wed, 24 Mar 2021 12:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 24 Mar 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
AGM Sir, I am not a thief, bank manager gave life after writing suicide note
मृतक बैंक मैनेजर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पांच लाख के गबन के आरोपों से परेशान केनरा बैंक बिरहाना रोड शाखा के प्रबंधक अजीत सिंह पाल (40) ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने से पहले एजीएम को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा कि सर, मैं चोर नहीं हूं।
विज्ञापन


मैंने कभी कोई ऐसा काम नहीं किया, जिससे बैंक का नुकसान और मेरा लाभ हो। मुझसे गलती हुई है। इसमें मेरी शाखा का कोई भी कर्मचारी इरादतन शामिल नहीं है। पत्र में उन्होंने खुद को बेकसूर बताते हुए परिवार को परेशान न करने की भी बात लिखी है।
विज्ञापन


 

शास्त्री नगर निवासी अजीत सिंह पत्नी सुनैना और तीन साल की बेटी अनन्या के साथ कल्याणपुर आवास विकास-एक में रहते थे। सोमवार देर शाम सुनैना बेटी संग शास्त्री नगर में चाचा उदयभान के घर गई थी। मंगलवार खुद को अकेला पाकर अजीत सिंह ने फांसी लगा ली।

पड़ोसियों ने उन्हें फंदे पर लटकता देख घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस उन्हें कार्डियोलॉजी ले गई। यहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में उनकी मौत हो गई। फोरेसिंक टीम के साथ घर पहुंची कल्याणपुर पुलिस को उनके कमरे से एक डायरी में एजीएम के नाम लिखा पत्र मिला। इसमें उन्होंने खुद को बेकसूर बताते हुए अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगी है। 

परिजनों ने बताया डिप्रेशन में थे 
परिजनों ने बताया कि कुछ माह पहले बैंक से करीब पांच लाख रुपये का गलत ट्रांजेक्शन हो गया था। आरोप है कि बैैैंक के डिवीजनल मैनेजर ने खुद के लाभ के लिए ऐसा करने का उन पर आरोप लगाया था। इसके बाद से वे डिप्रेशन में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed