फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   agencies have said that five terrorists have entered Uttar Pradesh via Nepal

अयोध्या फैसले से ठीक पहले नेपाल के रास्ते यूपी में घुसे आतंकियों की हुई पहचान खुफिया ने भेजी रिपोर्ट

Sat, 09 Nov 2019 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 Nov 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
agencies have said that five terrorists have entered Uttar Pradesh via Nepal
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
दीपावली के समय नेपाल बार्डर पार कर यूपी में छह आतंकी दाखिल हुए हैं। इनमें से पांच आतंकियों की पहचान हो गई है। खुफिया एजेंसियों के अफसरों ने इन आतंकियों के नाम व फोटोग्राफ्स प्रदेश भर के पुलिस अफसरों को भेजे हैं और सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को आईजी मोहित अग्रवाल के दफ्तर में हुई कानपुर रेंज के जिलों के पुलिस अफसरों की बैठक में आतंकियों की घुसपैठ और सतर्कता को लेकर मंथन हुआ। ये हैं आतंकी छह आतंकियों में पांच की पहचान मोहम्मद याकूब, अबू हमजा, मोहम्मद शहवाज, निसार अहमद और कौमी चौधरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


खुफिया को इन आतंकियों की लोकेशन श्रावस्ती जिले में मिली है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक आतंकी अयोध्या मसले पर फैसले के बाद प्रदेश में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। आतंकी बस या अन्य किसी दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रिपोर्ट हाथ लगने के बाद पुलिस अफसरों ने बस, ट्रक व अन्य वाहनों की चेकिंग की आदेश जारी किए हैं। अस्थायी जेल बनाने के निर्देश अयोध्या फैसले के मद्देनजर शासन ने प्रदेश भर के अफसरों को अपने-अपने जिले में अस्थायी जेल बनाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को आईजी दफ्तर में हुई बैठक में एडीजी प्रेम प्रकाश व आईजी ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को अस्थायी जेल बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed