फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   age of only 12 made hafiz saghir

महज 12 साल की उम्र में हाफिज बना सगीर

Sat, 28 Jan 2017 04:55 PM IST
सुहेल खान, अमर उजाला, कानपुर
सुहेल खान, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
age of only 12 made hafiz saghir
12 साल के मोहम्मद सगीर रजा ने कुरान का हिफ्ज सुनाया - फोटो : सुहेल खान
12 साल के मोहम्मद सगीर रजा को कुरान का हिफ्ज (कुरान बिना देखे सुनाना) सुनाते देख सभी दंग रह गए। इस छोटी सी उम्र में सगीर ने ऐसा काम कर दिया है कि उसके मां-बाप को कयामत के दिन सूरज से ज्यादा रोशनी वाला ताज पहनाया जाएगा। 
विज्ञापन

कानपुर की मस्जिद नाजिरबाग में शुक्रवार को जलसे के दौरान बेकनगंज में रहने वाले 12 साल के सगीर रजा ने कुरान का हिफ्ज सुनाया। मदरसा शिक्षक कारी जियाउर रजा की देखरेख में सगीर ने हिफ्ज मुकम्मल किया। इस मौके पर हाफिज-ए-कुरान की फजीलत बयान की गई। हाफिज सगीर रजा के पिता का इंतकाल हो चुका है। उलेमा ने बताया कि हाफिज बनने के बाद एक बार में पूरा कुरान सुनाना अपने आप में बड़ी बात है। यह सगीर की लगन का ही नतीजा है। इस मौके पर मुफ्ती हनीफ बरकाती ने बताया कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने फरमाया कि जिसने कुरान पढ़ा और उस पर अमल किया, उसके मां-बाप को कयामत के दिन ऐसा ताज पहनाया जाएगा, जिसकी रोशनी सूरज से ज्यादा होगी। मदरसे के सरपरस्त और नाजिम-ए-आला कारी मोहम्मद नासिर बरकाती ने कहा कि हुजूर पाक ने फरमाया कि हममें बेहतर वह है जो कुरान सीखे और सिखाए। मौलाना मुहिब रजा हबीबी, मौलाना मुशाहिद रजा कादरी, मौलाना आलमगीर, मौलाना निजामुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed