फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Again firing in kalyanpur, two students injured

कल्याणपुर में फिर गोली चली दो छात्र घायल

Sun, 23 Aug 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 23 Aug 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Again firing in kalyanpur, two students injured
कल्याणपुर में मिर्जापुर-पनकी रोड पर शनिवार को फिर दो गुटों में मारपीट, पथराव के बाद फायरिंग हो गई जिससे दो छात्र घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को मुहल्ले वालों ने घेर लिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि 15 अगस्त को भी इन्हीं आरोपियों ने वकील भानु प्रताप और उनके भाई पर हमला किया था, फायरिंग की थी लेकिन तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से आरोपियों का दुस्साहस बढ़ा और फिर वारदात हुई।
विज्ञापन


मिर्जापुर खड़ंजा रोड निवासी प्रशांत यादव और प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि वे दोनों बाजार के पास खड़े थे तभी सात-आठ बाइकों से कई युवक आए और उन्हें पीटने लगे। धमकाया कि वकील भानु प्रताप के मामले में बहुत बोल रहे हो। जान से मार डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शोर-शराबा सुनकर मुहल्ले वालों ने पथराव कर दिया तो आरोपियों ने गोली चला दी। छर्रे लगने से प्रशांत और प्रद्युम्न घायल हो गए। हमलावर भाग निकले। बाद में भानु प्रताप भी थाने पहुंचे और बताया कि प्रशांत और प्रद्युम्न मेरे दोस्त हैं, इस वजह से आरोपियों ने उन पर हमला किया।


तहरीर में प्रतुल चंद्र, प्रांशु, रितिक, आजाद दिवाकर, अक्षय, आनंदेश्वर, अंकित, शुभम, छोटू, अर्पित समेत कई को नामजद किया गया है। भानु ने बताया कि प्रतुल का नाम काकादेव के चर्चित हारुन हत्याकांड में भी आ चुका है। वहीं कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि पिछली बार दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। कार्रवाई की बात की तो चुप बैठ गए थे। अब दोबारा यह मामला हुआ है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed