फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   after warning of Sadhvi Niranjan Jyoti fir lodge against three people

केंद्रीय मंत्री साध्वी की चेतावनी पर एसडीओ जेई लाइनमैन नपे, तीन पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 Jul 2019 12:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Jul 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
after warning of Sadhvi Niranjan Jyoti fir lodge against three people
साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के औंग में करंट से किशोर की मौत मामले में रविवार को बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी (एसडीओ), जूनियर इंजीनियर (जेई) और लाइनमैन पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ित पक्ष से मिलने पहुंची केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के थाने में धरना देने की चेतावनी पर तत्काल कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने की शिकायत की थी। औंग थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में 18 जून को बड़े दुबे के नलकूप की एलटी लाइन का तार टूटकर फसल के कटीले तारों पर गिरने से दरियापुर गांव निवासी राकेश के बेटे पुष्पराज (14) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


 

वह सुबह तालाब से मछलियां लेकर गांव के रामशंकर के बेटे राजकरन, गंगादीन के बेटे प्रदीप के साथ लौट रहा था। अंगोछा तारों में फंसने से पुष्पराज, राजकरन करंट की चपेट में आ गए थे। राजकरन बच गया था। पुष्पराज की मौके पर मौत हो गई थी। हादसा दुर्गागंज उपकेंद्र से गलाथा फीडर की लाइन पर हुआ था।

ग्रामीणों का कहना था कि तार दो दिन से टूटा होने की शिकायत के बाद भी आपूर्ति बंद नहीं की गई। एसडीओ वैभव आनंद ने बीस हजार रुपये नगद और चार लाख 80 हजार रुपये की सहायता राशि दिलाने का आश्वासन देकर परिवार को मना लिया था। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची थी।

पिता राकेश ने साध्वी से आपबीती बताई और पुलिस पर बिजली कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया था। यहां से थाने पहुंची साध्वी की रिपोर्ट दर्ज न करने पर धरने पर बैठने की चेतावनी से पुलिस कर्मियों हाथपांव फूल गए। एसओ राकेश मौर्या ने राकेश की तहरीर पर एसडीओ वैभव आनंद, जेई जगजीवन राम और लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed