फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   after using these toilets u will get tea party

इन शौचालयों का प्रयोग करने पर आपको मिलेगा चाय- नाश्ता

Sun, 03 Dec 2017 04:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 03 Dec 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
after using these toilets u will get tea party
डेमो पिक
आपको शायद यकीन न हो लेकिन ये सच है कि खुले में शौच मुक्त बनाने और सार्वजनिक शौचालयों को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की शुरूआत की गई है। जिसके तहत सार्वजनिक शौचालयों का प्रयोग करने वालों को चाय- नाश्ता कराया जाएगा।
विज्ञापन


कानपुर शहर में सार्वजनिक शौचालयों के चलन को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने शनिवार शाम को अनूठी पहल की। सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करने आने वालों को चाय-नाश्ता कराया। स्वच्छता का संदेश देते हुए सभी से शौच के लिए शौचालय जाने पर जोर दिया गया। इस दौरान स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

टी-पार्टी झकरकटी बस अड्डे के सार्वजनिक शौचालय (इज्जत घर) के बाहर हुई

after using these toilets u will get tea party
डेमो पिक
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जोन-3 की टी-पार्टी झकरकटी बस अड्डे के सार्वजनिक शौचालय (इज्जत घर) के बाहर हुई। इसमें नगर आयुक्त अविनाश सिंह, अपर नगर आयुक्त (प्रथम) अमृत लाल बिंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव, जोनल स्वच्छता निरीक्षक आदि शामिल रहे। इसी तरह जोन-1 की टी-पार्टी सरसैया घाट स्थित सार्वजनिक शौचालय में, जोन-2 की टीृ-पार्टी चकेरी मोड़ स्थित सार्वजनिक शौचालय में, जोन-4 की टी-पार्टी विक्टोरिया मिल तिराहा स्थित सामुदायिक शौचालय में, जोन-5 की टी-पार्टी संजय नगर मलिन बस्ती स्थित सार्वजनिक शौचालय और जोन-6 की टी-पार्टी राजा का पुरवा स्थित सार्वजनिक शौचालय के बाहर हुई। इन पार्टियों में जोनल प्रभारी सहित अन्य अफसर शामिल रहे।

खुले में शौच करते पकड़ा

after using these toilets u will get tea party
डेमो पिक
नगर आयुक्त ने शनिवार भोर पहर फजलगंज बैंक आफ बड़ौदा के पास ओडी हॉट स्पॉट में एक युवक को खुले में शौच करते पकड़ा। उसे फटकार लगाते हुए टाफी दी और चंद कदम की दूरी पर स्थित सार्वजनिक शौचालय भेजा। उस व्यक्ति ने भी माफी मांगते हुए शौच के लिए शौचालय में ही जाने का संकल्प लिया।

शौचालय बंद होने पर कार्रवाई
नगर आयुक्त को गुजैनी गांव में सामुदायिक शौचालय बंद और उसका संचालक सोता मिला। उन्होंने साथ चल रही टीम से वहां सफाई कराकर चूना छिड़कवाने के साथ ही शौचालय खुलवाया। निरीक्षण कार्य में लापरवाही करने वाले अवर अभियंता राजकुमार के खिलाफ कार्रवाई की। उन्हें जोन से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध किया।
विज्ञापन

अतिक्रमणकारी से 10 हजार वसूले

after using these toilets u will get tea party
डेमो पिक
नगर आयुक्त ने रविदासपुरम नहर के पास प्रदीप कुमार को सड़क पर लकड़ियां, बल्लियां लगाकर व्यवसाय करते पाया। उनसे 10000 रुपये यूजर चार्ज वसूला।

ईंटें, ट्रैक्टर जब्त
रविदासपुरम में ही एक ट्रैक्टर को सड़क पर ईंटे उतारते देख पुन: ईटों को ट्रैक्टर पर लदवाया। ईटों सहित ट्रैक्टर, ट्राली जब्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed