{"_id":"6ae4ea87bf8c848f50045150","slug":"after-the-pet-ended-the-candidates-were-left-searching-for-resources-kanpur-news-c-220-1-ka21001-151356-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पीईटी समाप्त होने पर साधन के लिए भटके परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पीईटी समाप्त होने पर साधन के लिए भटके परीक्षार्थी
Sat, 31 Oct 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्राथमिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का शुक्रवार को जनपद के छह केंद्रों पर आयोजन किया गया। दूसरे जनपदों से आए परीक्षार्थियों को घर वापसी के लिए की गई व्यवस्थाएं कम पड़ गई और उन्हें अन्य साधन के लिए भटकना पड़ा। रेलवे स्टेशनों पर रुकने वाली ट्रेनों में भी जगह न मिलने से परेशान परीक्षार्थियों को दरवाजों पर खड़े होकर सफर किया।
जनपद में अकबरपुर, रूरा, पुखरायां, डेरापुर और मोहम्मदपुर में बनाए गए केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में कानपुर नगर, प्रतापगढ़ व आजमगढ़ के 4848 परीक्षार्थी शामिल होने थे। परीक्षा में उपस्थित होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा समाप्त होने के बाद मुसीबत झेलनी पड़ी। ट्रेनों में जगह पाने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ी। ऐसे में कई को तो जान जोखिम में डालकर दरवाजे पर खड़े होकर सफर करना पड़ा।
वहीं, परिवहन निगम की तरफ से तैनात की गई रोडवेज बसें कम पड़ जाने का ऑटो व निजी वाहनों के चालकों ने फायदा उठाया। अकबरपुर व रूरा में पहुंची एक-एक बसों में सीटें फुल होने पर वह अपने गंतव्य को निकल गई। जबकि कई परीक्षार्थी साधन के इंतजार में इधर-उधर भटकते रहे। हालांकि मोहम्मदपुर, डेरापुर व पुखरायां में तैनात कर्मियों की सूचना पर दूसरी बसों को केंद्रों तक भेजा गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और परीक्षार्थी निजी साधनों से निकल गए। इसके अलावा पुखरायां व रूरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे परीक्षार्थी ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, सभी जगह पाने के लिए मशक्कत करने लगे। थक हार कर कई को दरवाजों पर खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
.................
ऑटो चालकों की खूब हुई कमाई
पीईटी परीक्षा छूटने के बाद घर वापसी के लिए परेशान परीक्षार्थियों से ऑटो चालकों ने भी खूब कमाई की। आम दिनों में जहां कानपुर जाने के लिए ऑटो चालक 50 रुपये किराया लेते रहे, वहीं शुक्रवार को परीक्षार्थियों से 70 से 80 रुपये किराया वसूला। कुछ यही स्थिति रूरा में नजर आई। चालकों ने परीक्षार्थियों को अकबरपुर तक छोड़ने के एवज में 20 रुपये की जगह 30 से 40 रुपये तक वसूले।
.............
रुकने की नहीं मिली जगह, मैदान में बिताया समय
अकबरपुर डिग्री कॉलेज में पीईटी परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। परीक्षा देने के लिए घर से एक दिन पहले ही निकले थे, लेकिन यहां पहुंचने पर रुकने के लिए जगह ही नहीं मिली। ऐसे में परीक्षा केंद्र के पास ही खुले में रात बिताई और सुबह होने पर परीक्षा में शामिल हुए हैं। अब घर वापसी के लिए एक और परीक्षा से गुजरना होगा। - उमाकांत, आजमगढ़
.............
कानपुर में बीती रात, सुबह परीक्षा में हुए शामिल
परीक्षा न छूटे, इसके लिए ट्रेन से बृहस्पतिवार की रात ही कानपुर सेंट्रल पहुंच गए थे। वहां से परीक्षा केंद्र तक आने के लिए साधन न मिलने पर स्टेशन पर ही रात बितानी पड़ी। शुक्रवार की सुबह रोडवेज की बस से आकर परीक्षा में शामिल हुए हैं। शरीर पूरी तरह से थक चुका है लेकिन अभी वापसी के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। - सतीश, आजमगढ़
.............
बयान.....
पीईटी परीक्षा के लिए सभी केंद्रों के पास रोडवेज बसों को तैनात किया जा रहा है। बस फुल होने पर उसे गंतव्य के लिए रवाना किया जाता है। वहां तैनात कर्मी की सूचना पर डिपो में पहले से तैयार खड़ी बस को जरूरत के हिसाब से रवाना किया जाता है। किसी भी परीक्षार्थी को समस्या नहीं हुई है। अधिकांश परीक्षार्थी कानपुर व लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। - मोहम्मद अशफाक, एआरएम, माती डिपो