फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After the murder, the blood stained shovel was cleaned from the mortar lying in the field.

Kanpur News: हत्या करने के बाद खेत में पड़ी मौरंग से साफ किया खून से सना फावड़ा

Fri, 13 Oct 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 13 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
After the murder, the blood stained shovel was cleaned from the mortar lying in the field.
कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के नंदना में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रमाकांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा व दो सब्बल बरामद किए हैं। पुलिस नामजद अन्य आरोपियाें की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पूर्व प्रधान की हत्या में मृतक के भाई राजाबाबू की तहरीर पर रमाकांत, प्रभू शंकर कटियार, अभिषेक कटियार निवासी नंदना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई । पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी रमाकांत को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पूछताछ में रमाकांत ने बताया कि पूर्व प्रधान के फार्म हाउस के बगल से जाने वाले रास्ते पर उसके खेत हैं। उसी जमीन पर वह बुधवार सुबह अपने पुत्र के साथ जानवरों को रोकने के लिए पिलर लगाने के लिए गड्ढे खोद रहा था। इसी बीच गांव के पूर्व प्रधान राजेश कुमार उर्फ मिस्टर कटियार वहां आ गए। बताया कि उसने खेत से सटाकर गड्ढे खोदने की बात कहते हुए गालियां देने लगा। विरोध करने पर धक्का दिया। इस पर उसने, बेटे अभिषेक, भाई प्रभू शंकर के साथ मिलकर उसे फावड़े से हमला कर दिया। जिससे उसकी गर्दन काफी कट गई और सब्बल से भी हमला किया। हमले से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। रमाकांत ने बताया कि हत्या करने के बाद वह फावड़ा में लगे खून को खेत में पड़ी मौरंग से साफ किया। इसके बाद वहीं पर फावड़ा व दोनों लोहे की सब्बल छोड़कर तीनों लोग भाग गए।
विज्ञापन

---------
फोटो-08- परिवार को ढांढस बंधाते कैबिनेट मंत्री राकेश सचान। संवाद
परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश साचन
सिकंदरा। पूर्व प्रधान की हत्या की जानकारी पर गुरुवार को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान नंदना गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के साथ ही पुलिस अधिकारियों से मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के साथ अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय भी मृतक पूर्व प्रधान के घर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने मृतक की पत्नी आकांक्षा कटियार, भाई व अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके साथ ही वह अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed