फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After the incident, the police had converted the village into a cantonment.

Kanpur News: घटना के बाद पुलिस ने गांव को छावनी बना दिया था

Sat, 02 Mar 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 02 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
After the incident, the police had converted the village into a cantonment.
कानपुर देहात। बलवंत हत्याकांड मामले की सुनवाई अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही है। शनिवार को मामले में बचाव पक्ष के एक सवाल का जवाब देते हुए गवाह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने गांव को पुलिस छावनी बना दिया था। साथ ही घटना से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए। बचाव पक्ष ने अभियोजन गवाह से जिरह पूरी होने पर अब अदालत ने सुनवाई को 14 मार्च की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


शिवली के सरैंया लालपुर निवासी बलवंत की 12 दिसंबर 2022 को पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। मामले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा किया गया था। इसमें एसओजी प्रभारी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामले की सुनवाई अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही है। मामले में अभियोजन के दूसरे गवाह बलबीर सिंह से बचाव पक्ष की जिरह चल रही है। वादी पक्ष के अधिवक्ता जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को मामले में आरोपी विनोद कुमार की ओर से बचाव पक्ष ने अभियोजन गवाह से जिरह दौरान घटना से संबंधित सवाल किए। जिसके जवाब गवाह ने दिए। वहीं बचाव पक्ष ने गवाह से एक सांसद और उनके पुत्र का नाम लेकर पूछा कि उनके दबाव व प्रभाव में मृतक बलवंत सिंह के शव पर फर्जी चोटें दर्शाकर पोस्टमार्टम कराया गया था। इस पर गवाह ने इंकार किया। वहीं एक सवाल के जवाब में गवाह ने घटना के बाद गांव के पुलिस छावनी बन जाने की बात कही। आरोपी सिपाही की ओर से बचाव पक्ष की जिरह पूरी होने पर अब अदालत ने सुनवाई को 14 मार्च की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed