फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After the death of the youth, the relatives created a ruckus, the private hospital was running in the name of the clinic, sealed

युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, क्लीनिक के नाम पर चल रहा था प्राइवेट चिकित्सालय, सील

Sat, 26 Feb 2022 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
After the death of the youth, the relatives created a ruckus, the private hospital was running in the name of the clinic, sealed
डेरापुर थाने में हंगामा करते मृतक के परिजन व ग्रामीण। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। डेरापुर ब्लॉक क्षेत्र में दो कमरे और भूतल में क्लीनिक के नाम पर चल रहे अस्पताल में बुधवार को मजदूर की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने थाने में शव को रखकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और मृतक की पत्नी की तहरीर पर प्राइवेट अस्पताल के दो कर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। वहीं डीएम के निर्देश पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन

डेरापुर के आंबेडकर नगर निवासी मजदूर अंसार अली (45) के सीने में तेज दर्द होने पर परिजन उन्हें बुधवार को अनिका क्लीनिक ले गये। वहां डॉ. शमीम नवाज ने अंसार अली का इलाज किया, लेकिन कुछ देर में ही मजदूर ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को कार्रवाई की मांग करते हुए परिजनों ने शव को डेरापुर थाने में रखकर हंगामा किया और जाम लगाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने पत्नी गुलनाज की तहरीर पर अस्पताल संचालक राघवेंद्र कटियार व उदय चंद्र कटियार के खिलाफ गैर इरादतन मुकदमा दर्ज किया।
वहीं, मामले में सीएमओ डॉ. एके सिंह की ओर से गठित टीम में शामिल एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष बाजपेयी, डिप्टी सीएमओ डॉ. आईएच खान सहित अन्य कर्मचारी शुक्रवार को क्लीनिक पहुंचे।
जांच के बाद तहसीलदार प्रवेश कुमार व थानाध्यक्ष अखिलेश की मौजूदगी में क्लीनिक को सील कर दिया। इस दौरान टीम ने फोटो और वीडियोग्राफी भी की। एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि अनिका क्लीनिक के नाम पर लाइसेंस जारी हुआ था। मौके पर अस्पताल चलता मिला। उन्होंने बताया कि लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्लीनिक में होता था अल्ट्रासाउंड
स्वास्थ्य टीम ने क्लीनिक में जांच शुरू की तो पता कि मौके पर अस्पताल संचालन के साथ ही मरीजों का अल्ट्रासाउंड भी किया जा रहा था। यहां आने वाले मरीजों से इसके लिए मनमाफिक रुपये वसूले जाते थे।

डॉ. शमीम को जारी होगा नोटिस
डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि मजदूर अंसार अली का इलाज करने वाले डॉ. शमीम नवाज अनंतराज अस्पताल में तैनात है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर को नोटिस जारी कर पूछा जाएगा कि अनिका क्लीनिक के नाम पर अस्पताल कैसे चल रहा था, मरीज को क्या ट्रीटमेंट दिया गया। तीन दिन में जवाब नहीं मिलने पर डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed