{"_id":"67b06861110245b51b09281e","slug":"after-tehsil-diwas-dm-suddenly-reached-primary-school-there-is-no-teacher-for-six-days-instructions-for-action-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तहसील दिवस के बाद अचानक प्राथमिक स्कूल पहुंचे डीएम, छह दिन से नहीं है कोई शिक्षक, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तहसील दिवस के बाद अचानक प्राथमिक स्कूल पहुंचे डीएम, छह दिन से नहीं है कोई शिक्षक, कार्रवाई के निर्देश
Sat, 15 Feb 2025 03:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 15 Feb 2025 03:42 PM IST
सार
Kanpur News: डीएम ने पूछा कि अभी तक यहां कोई शिक्षक क्यों नहीं तैनात किया गया। खंड शिक्षक अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में तहसील दिवस के बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया l इस दौरान पता चला कि छह दिन से स्कूल में कोई शिक्षक नहीं है, जबकि 37 बच्चे पंजीकृत हैं। दोनों शिक्षक छुट्टी पर चले गए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने पूछा कि अभी तक यहां कोई शिक्षक क्यों नहीं तैनात किया गया। खंड शिक्षक अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। साथ ही, निरीक्षण में और कई खामियां मिली हैं। जिलाधिकारी के द्वारा कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन