फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After six months, the Dargah of Madar Saheb opened to the Zionists.

छह माह बाद मदार साहब की दरगाह जायरीनों के लिए खुली

Tue, 29 Sep 2020 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
After six months, the Dargah of Madar Saheb opened to the Zionists.
पवित्र दरगाह में इंतजामियां कमेटी द्वारा रस्सी से की गई बैरिकेडिंग - फोटो : DEHAT
फोटो 28 डीएचटीबीएलआरपी 11 परिचय- पवित्र दरगाह में इंतजामियां कमेटी द्वारा रस्सी से की गई बैरीकेटिंग
विज्ञापन

फोटो 28 डीएचटीबीएलआरपी 12 परिचय- इंतजामियां कमेटी संग सुरक्षा का जायजा लेते एसडीएम बिल्हौर
छह माह बाद मदार साहब की दरगाह जायरीनों के लिए खुली
- एसडीएम ने निरीक्षण कर इंतजामियां कमेटी को दी अनुमति
- एक बार में मास्क लगाए पांच जायरीनों को ही मिलेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्हौर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण और मकनपुर-इलियासपुर विवाद के मध्य एसडीएम बिल्हौर ने देश-दुनिया में गंगा-जमुना तहजीब के लिए विख्यात सैयद बद्दीउद्दीन जिंदाशाह मदार की दरगाह को सभी जायरीनों के लिए खोल दिया है। एसडीएम बिल्हौर ने इंतजामियां कमेटी को सख्त आदेश दिए हैं कि एकबार में सिर्फ 5 जायरीनों को ही दरगाह की जियारत करने को प्रवेश दिया जाए।

सोमवार को मोहतमिम दरगाहे आलिया हजरत सरकार सैयद बद्दीउद्दीन कुतुबुल मदार जिंदाशाह मादर इंतजामियां कमेटी के सदस्यों ने एसडीएम बिल्हौर कार्यालय पहुंचकर का दरगाह खोलने की अनुमति मांगी। इंतजामियां कमेटी ने दरगाह में सभी प्रकार की गाइड लाइन की तैयारियां पूर्ण होने की बात एसडीएम को बताईं तो शाम 4 बजे एसडीएम पीएन सिंह मकनपुर दरगाह पहुंचे और कमेटी सदस्यों संग दरगाह में माथा टेककर परिसर में कोविड 19 संक्रमण बचाव की तैयारियां देखीं। वहीं मदार साहब के मुरीद और करीब दो दशक से मदार पर शोध कर रहे प्रधानाचार्य मुक्तिदा हुसैन जाफरी ने बताया कि इंतजामियां कमेटी ने दरगाह में जायरीनों को संक्रमण से बचाने के लिए बेहतर प्रबंध किए हैं। दरगाह में बिना मास्क लगाकर आने वाले किसी भी जायरीन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, हाथों को सैनिटाइज करने के साथ ही सभी को सैनिटाइज टनल से गुजरने पर ही प्रवेश मिलेगा। दरगाह सुबह 6 बजे से शाम छह बजे तक जायरीनों के लिए खुली रहेगी। दरगाह में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे से आने-जाने वालों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed