{"_id":"59d73cb64f1c1bd9538b60b5","slug":"after-revenge-of-naga-death-nagin-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाग की मौत और फिर ‘नागिन का बदला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाग की मौत और फिर ‘नागिन का बदला’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 07 Oct 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
45 वर्षीय उमा को नागिन ने डस लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाग की मौत के बाद नागिन के बदले की ‘सच्ची कहानी’ से आज पूरा गांव हैरान है। जिस सपेरे ने उसे पकड़ा उसके हाथ में ही नागिन ने दम तोड़ दिया। मामला यूपी के कानपुर जिले का है।
किशुनपुर गांव में गुरुवार को सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई
कानपुर चौबेपुर (बिल्हौर) क्षेत्र के किशुनपुर गांव में गुरुवार को सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। इसके पहले बुधवार रात मृत महिला के परिजनों द्वारा घर में ही निकले नाग को मार दिया गया था। नाग के मारे जाने के 24 घंटे के अंदर नागिन के डसने से महिला की मौत हो गई जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
महिला की मौत होने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं
बिल्हौर किशुनपुर गांव निवासी सुरेश यादव किसान हैं। परिवार में पत्नी उमा के अलावा तीन बच्चे हैं। बताया गया है कि बुधवार शाम सुरेश के घर निकले नाग को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
तब तक उसकी मौत हो गई थी
गुरुवार सुबह झाड़ू लगाने के दौरान सुरेश की 45 वर्षीय पत्नी उमा को नागिन ने डस लिया। झाड़-फूंक से सुधार न होता देख परिजन महिला को लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
नागा की मृत्यु के बाद नागिन की भी मृत्यु हो गई
ग्रामीणों के मुताबिक घर में मौजूद नागिन को पकड़ने के लिए दूसरे गांव से एक सपेरे को बुलाया, उसने जैसे ही नागिम को पकड़ा वैसे ही नागिन ने दम तोड़ दिया।