फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब अखिलेश की ‘कसौटी’ पर परखे जाएंगे शिवपाल ‘भक्त’, पहचान करने का अभियान शुरू

Sat, 07 Oct 2017 03:58 PM IST
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 07 Oct 2017 03:58 PM IST
सार

launches campaign for identification of

विज्ञापन
Akhilesh launches campaign for identification of Shivpal supporters
अखिलेश, शिवपाल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिवपाल भक्तों की पहचान करने का अभियान शुरू किया है। इसके लिए प्रदेश भर में पर्यवेक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं। पर्यवेक्षक प्रदेश स्तर के पदाधिकारी हैं, जो जनपदों में जाकर जल्द ही चुपचाप अपने काम में जुटेंगे। यह लोग सपा समर्थकों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की मानसिकता भी जानने की कोशिश करेंगे। जानेंगे कि अखिलेश और शिवपाल को लेकर वे क्या सोच रखते हैं। 

 
Akhilesh launches campaign for identification of Shivpal supporters
इस काम के लिए अखिलेश ने नियुक्त किए हैं पर्यवेक्षक
बताया जा रहा है कि जब तक पूरी पार्टी अखिलेश विचारधारा में तब्दील नहीं हो जाती है, पर्यवेक्षक और पार्टी के अंदर इस पर काम चलता रहेगा। इस बीच पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर अक्टूबर में ही कई प्रमुख जनपदों की इकाइयों में फेरबदल भी किया जाना संभव है।
 
Akhilesh launches campaign for identification of Shivpal supporters
प्रदेश के सभी जनपदों में जाकर चुपचाप शुरू करेंगे काम
सूत्रों के अनुसार कानपुर नगर, ग्रामीण और देहात के अलावा, फतेहपुर, इटावा, लखनऊ, उन्नाव, झांसी, बांदा, इलाहाबाद, गोरखपुर की इकाईयाें मेें सबसे पहले नए सिरे से गठन किया जाएगा। दो दिन पहले आगरा में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की कोर कमेटी के बीच यह भी तय हुआ है कि शिवपाल समर्थकों को तत्काल पार्टी से आउट नहीं किया जाएगा। उनकी पार्टी को लेकर क्या गतिविधियां हैं इस पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ उन्हें, अखिलेश यादव की विचारधारा वाली सपा से जुड़ने के लिए नए सिरे से सोचने को कहा जाएगा। एक तरह से ऐसे लोग जो थोड़े शिवपाल और थोड़े अखिलेश वादी हैं, उनकी काउंसलिंग भी की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh launches campaign for identification of Shivpal supporters
राष्ट्रीय अधिवेशन में कोर कमेटी ने तैयार की रणनीति
सक्रिय सदस्यों की रिपोर्ट पहुंची
समाजवादी पार्टी ने पिछले दिनों अपने सक्रिय सदस्यों की एक रिपोर्ट पर्यवेक्षकों के जरिए तैयार करायी थी, जो प्रदेश कार्यालय पहुंच गई है। जल्द ही इस रिपोर्ट के आधार पर पार्टी में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर विचार किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि सक्रिय सदस्यों की रिपोर्ट पहले आ गई थी, बीच में अधिवेशन की वजह से उस पर अमल नहीं हो पाया। अब संगठन की मजबूती के लिए सिलसिलेवार काम शुरू होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed