फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After pleading on the CM portal, the wife was able to go with her husband.

Kanpur News: सीएम पोर्टल पर गुहार के बाद पति संग जा सकी पत्नी

Sat, 21 Mar 2026 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
After pleading on the CM portal, the wife was able to go with her husband.
कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी को मायके में बंधक बनाए जाने का आरोप लगा सीएम पोर्टल पर शुक्रवार को गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का निस्तारण करा न्याय दिला दिया। मझावन निवासी युवक ने बताया कि आठ माह पहले गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग के बाद कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद पत्नी को मायके भेज दिया। आरोप है कि मायका पक्ष ने पत्नी को बंधक बना लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। यहां विवाह के दस्तावेज व युवती के बालिग होने पर उसकी मर्जी जानने के बाद उसे पति संग जाने दिया गया। थाने से बाहर निकलकर कुछ दूरी पर एक मंदिर में पहुंचे युवक और उसकी पत्नी ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर फिर से शादी की रस्म निभाई। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि जांच में दोनों के बीच पति-पत्नी के संबंध पाए गए हैं। इसपर दोनों को एक साथ भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed