फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After marriage in the temple young man cheated, girl committed suicide

वायरल हो रहा सुसाइड नोट: मंदिर में शादी के बाद युवक ने दिया धोखा, युवती ने दी जान

Wed, 07 Feb 2024 07:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Feb 2024 07:11 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
After marriage in the temple young man cheated, girl committed suicide
लक्ष्मी की फाइल फोटो व घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदिर में शादी करने के बाद एक युवक ने युवती से दूरी बना ली। इसके बाद दूसरी जगह शादी तय कर ली। इससे आहत युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव युवक के गांव में आम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। युवती ने सुसाइड नोट में मंदिर में शादी होने की बात लिखी है।

विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के मंसुखपुरवा गांव निवासी लक्ष्मी (25) की पहली शादी कलौली गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद लक्ष्मी का पति से अलगाव हो गया था। इसके बाद वह चंडीगढ़ में अपने भाइयों के पास चली गई थीं और एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करने लगी थीं। यहीं उसकी मुलाकात माधौगंज थाना क्षेत्र के रमुआपुर निवासी अमन से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो लक्ष्मी के पिता ने अमन के परिजनों से दोनों की शादी की बात की।

विज्ञापन
Trending Videos

इस पर सहमति भी बन गई, लेकिन इसी बीच परिवार वालों ने अमन की शादी दूसरी जगह तय कर दी। 29 फरवरी को शादी होनी है। इसकी जानकारी पर लक्ष्मी ने चार फरवरी को माधौगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। यहां अमन के परिजनों को बुलाकर विवाद सुलझने तक 29 फरवरी की शादी स्थगित करने की हिदायत दी गई। इसी बीच लक्ष्मी को पता चला कि 29 फरवरी की शादी टल नहीं रही है। इस पर वह मंगलवार शाम रमुआपुर गांव पहुंची।

बुधवार सुबह उसका शव रमुआपुर के पास ही चंदौली गांव में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका के परिजनों को मौके पर बुलाया। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता कमलेश ने अमन के खिलाफ तहरीर दी है। आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ जाने के लिए निकली थी, पहुंच गई रमुआपुर
कमलेश के मुताबिक उन्होंने बेटी लक्ष्मी को मंगलवार को बघौली में चंडीगढ़ जाने वाली प्राइवेट बस पर बैठाया था। लक्ष्मी रास्ते में ही बस से उतर गई और फिर रमुआपुर पहुंच गई। यहीं उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

वायरल हो रहा सुसाइड नोट, शादी के बाद करा दिया था गर्भपात
सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक सुसाइड नोट भी वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता। सुसाइड नोट में लक्ष्मी ने दावा किया है कि अमन ने मंदिर में उसके साथ शादी कर ली थी। अमन के परिवार के साथ ही उसके परिवार को भी पूरी घटना पता थी। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई थी। अमन के साथ गांव में रहने की बात कही थी, लेकिन अमन ने इनकार कर दिया और उसे गर्भपात की दवा खिला दी। बाद में उसे छोड़कर चला गया। उसने गांव जाकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मौत के लिए अमन और उसके परिवार के लोग जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed