फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After looting the jewellery of a bike-riding woman, armed miscreants shot the young man dead

Mahoba: बाइक सवार महिला के जेवर लूटने के बाद सशस्त्र बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौत

Sun, 18 Aug 2024 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Aug 2024 11:30 PM IST
सार

Mahoba News: बाइक सवार महिला के जेवर लूटने के बाद सशस्त्र बदमाशों ने युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना जैतपुर-नौगांव मार्ग की है।

विज्ञापन
After looting the jewellery of a bike-riding woman, armed miscreants shot the young man dead
युवक की गोली मारकर हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में जैतपुर-नौगांव मार्ग पर बदमाशों ने बाइक सवार महिला से लूटपाट के बाद युवक को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश महिला के दो सोने के हार लूटकर फरार हो गए। युवक अपने छोटे भाई की पत्नी को उसके मायके छोड़ने जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता मौके पर पहुंचीं और घटना की जांच की।
विज्ञापन



मध्यप्रदेश के जनपद टीकमगढ़ के देवरा गांव निवासी मुकेश पाल (35) अपने छोटे भाई की पत्नी भारती को रक्षाबंधन पर उसके मायके छोड़ने के लिए बाइक से थाना अजनर के मवइया गांव जा रहा था। इंद्रहटा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट कर लूटपाट करने लगे। जब मुकेश ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली गले में लगने से वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। बाद में बदमाश भारती के करीब पांच तोला के दो सोने के हार लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी जैतपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि फील्ड यूनिट समेत अन्य टीमों को साक्ष्य संकलन के लिए लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed