{"_id":"6186dd607d87753a314d99d5","slug":"after-killing-the-young-man-the-body-was-hung-from-the-tree-both-hands-were-found-tied-behind-the-pot-akbarpur-news-knp662455538","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, गमछे से पीछे बंधे मिले दोनों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, गमछे से पीछे बंधे मिले दोनों हाथ
Sun, 07 Nov 2021 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध के घर के पास मौजूद डॉग स्क्वायड। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात के असालतगंज के मजरा चाचे गांव निवासी एक मजदूर की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। मृतक के चचेरे भाई की सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पिता व दो पुत्रों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
चाचे गांव निवासी संतोष सविता (45) रनियां में किराये पर रहकर एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। इसके साथ ही वह खेतीबाड़ी भी करता था। दीपावली पर वह घर आया था। शनिवार सुबह मवेशियों को चारा देने के बाद 5:30 बजे शौच के लिए खेत की तरफ गया था।
काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर मटरू सविता के खेत में लगे पेड़ में उसका शव लटका मिला। मृतक के चचेरे भाई कृष्ण मोहन सविता ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन शुरू की। इस दौरान संतोष के दोनों हाथ पीछे की तरफ गमछे से बंधे मिले, ऊपर से जैकेट डाली गई थी। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या के संकेत मिलने पर डॉग स्क्वॉड बुलवाया।
इधर शव मिलने पर पत्नी डिंपल, पुत्र आदित्य, विवाहित पुत्री आकांक्षा व छोटी बेटी रश्मि रोने बिलखने लगे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों की ओर से पड़ोसी मटरू, उसके पुत्र ज्ञानू व मोनू के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गहराई से छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।