फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After Jaimal groom disappeared after leaving the stage, the brides side said  he was drunk

UP: जयमाल के बाद स्टेज छोड़कर दूल्हा गायब, वधू पक्ष बोला- नशे में था, पेड़ पर लटका मिला कोट-रुमाल, पढ़ें मामला

Fri, 19 Jan 2024 02:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 Jan 2024 02:42 PM IST
सार

Fatehpur News: थरियांव थाना क्षेत्र में जयमाल के बाद अचानक दूल्हा स्टेज से उतरा और पीछे जंगल के रास्ते में चला गया। दोनों पक्ष पूरी रात दूल्हे की तलाश में लगे रहे, कोई पता नहीं लगा। उसका कोट और रुमाल गांव किनारे पेड़ पर लटकता मिला।

विज्ञापन
After Jaimal groom disappeared after leaving the stage, the brides side said  he was drunk
घराती के घर में शादी में देने वाला सामान रखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में दुल्हन को जयमाल डालने के बाद दूल्हा स्टेज छोड़कर अचानक भाग निकला। काफी तलाश के बाद उसका कोई पता नहीं लगा। दोनों पक्ष के लोग उसे पूरी रात खोजते रहे। लड़की पक्ष ने दूल्हे पर नशे में होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

नशे में होने के कारण भागने का आरोप लगाया है।  दोनों पक्षों के बीच गुरुवार को सुलह-समझौते को लेकर मध्यस्थता होती रही। थाना क्षेत्र के हाशिमपुर गांव के भदोईया श्यामलाल बकसरिया की छोटी बेटी नीलम देवी की शादी एक साल पहले शहर के रेलबाजार नयापुरवा निवासी रामलाल के पुत्र अजय के साथ तय हुई थी।

विज्ञापन

रामलाल अपने बेटे अजय की बरात लेकर बुधवार शाम भदोईया गांव पहुंचे।  शादी की रस्में धूमधाम से हो रही थी। पहले जनवासे में अचानक अजय दूल्हन से मिलने की जिद करने लगा। किसी तरह उसे समझाकर आगे की रस्में पूरी करने को परिजनों ने राजी किया। द्वारचार के बाद जयमाल स्टेज पर दुल्हन और दूल्हा पहुंचे।

स्टेज से उतरा और पीछे जंगल के रास्ते में चला गया
जयमाल के बाद अचानक दूल्हा स्टेज से उतरा और पीछे जंगल के रास्ते में चला गया।  बरातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। दोनों पक्ष पूरी रात दूल्हे की तलाश में लगे रहे, कोई पता नहीं लगा। उसका कोट और रुमाल गांव किनारे पेड़ पर लटकता मिला है। वधू के पिता श्यामलाल ने बताया कि लड़का अजय अत्यधिक शराब के नशे में था।

विज्ञापन

नशे की हालत में देखकर बेटी ने मिलने से इंकार किया
बेटी से मिलने की जिद में जनवासे से पैदल ही घर पहुंचा था। नशे की हालत में देखकर बेटी ने मिलने से इंकार किया था। लोकलाज के डर से उस समय शांत रहे। किसी तरह कार्यक्रम को संपन्न कराना चाहते थे। इसके बाद नशे में जयमाल के बाद लड़का भाग निकला। बेटी ने शादी से मना कर दिया है।

किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं आई है
लड़के के पिता रामलाल ने बताया कि किन परिस्थितियों में बेटे ने ऐसा किया है। वह लड़की पक्ष की हर शर्त मानने को तैयार हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं आई है। दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन रही है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

बराती भी धीरे-धीरे हुए गायब
लड़के के गायब होने के बाद लड़की पक्ष में नाराजगी व्याप्त हो गई। उनके गुस्से के डर से बराती धीरे-धीरे से गायब हो गए। बरातियों के पक्ष से लड़के के परिवार और करीबी रिश्तेदार ही बचे। लड़के का पता न लगने पर बरातियों में भी तरह-तरह की आशंकाए दिखीं। इसी गांव में दो साल पहले सात दिसंबर 2022 को एक बरात से छात्र शिवम लापता हो गया था। उसका 10 दिन बाद गांव किनारे तालाब से बोरे में भरा शव बरामद हुआ था।

कोलकाता से शादी करने पैतृक गांव आया था परिवार
एक साल पहले रिश्ता तय होने के बाद वधू पक्ष के लोगों ने शादी को लेकर न जाने कितने सपने संजोये होंगे। सारे अरमानों पर पानी फेर गया। वधू के पिता श्यामलाल परिवार समेत कोलकाता में रहते हैं। जहां श्यामलाल प्राइवेट नौकरी करता है। बेटी की शादी के लिए एक सप्ताह पहले पैतृक गांव भदोईया आए थे। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed