फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After four months, Tejas express will run again from today

चार माह बाद आज से पटरी पर लौटी तेजस: लखनऊ से सुबह 7:20 बजे और नई दिल्ली से रात 8:35 बजे पहुंचेगी कानपुर

Sat, 07 Aug 2021 05:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Aug 2021 05:47 AM IST
सार

आईआरसीटीसी की इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में चार दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को होगा। सात अगस्त से तेजस एक्सप्रेस (82501/02) लखनऊ जंक्शन से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन
After four months, Tejas express will run again from today
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस चार माह बाद शनिवार से फिर से लखनऊ-नई दिल्ली वाया कानपुर सेंट्रल चलनी शुरू हो गई है। कोरोना की वजह से इस ट्रेन का संचालन तीन बार बंद हुआ था। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर तेजस एक्सप्रेस में सैनिटाइजेशन के साथ सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


यात्रियों को फेस शील्ड भी दी जाएगी। आईआरसीटीसी की इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में चार दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को होगा। सात अगस्त से तेजस एक्सप्रेस (82501/02) लखनऊ जंक्शन से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल पर यह सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट बाद यहां से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन


यह दोपहर 12:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से दोपहर 3:40 बजे चलकर रात 8:35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से पांच मिनट बाद रवाना होकर रात 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन का गाजियाबाद में भी स्टॉपेज है। बता दें कि कोरोना के चलते तेजस एक्सप्रेस का संचालन 19 मार्च 2020, 23 नवंबर 2020 और चार अप्रैल 2021 को बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराया प्रीमियम ट्रेनों में सबसे महंगा
क्लास                तेजस            वंदेभारत        रिवर्स शताब्दी
चेयरकार      -  1109            965                780
एक्जीक्यूटिव - 2027            1935            1520

पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक के साथ ट्रेन की रैक, अन्य सुरक्षा, संरक्षा और सुविधाओं को लेकर निरीक्षण किया गया है। सात अगस्त से ट्रेन का संचालन होने लगेगा।

आनंद सरोज पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed