फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After Diwali, the district's AQI reached 154, air quality deteriorated.

Kanpur News: दिवाली बाद जिले का एक्यूआई पहुंचा 154, हवा की गुणवत्ता खराब

Wed, 22 Oct 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
After Diwali, the district's AQI reached 154, air quality deteriorated.
इटावा। जिले में दिवाली पर्व सोमवार व मंगलवार को मनाया गया है। दिवाली पर लोगों ने जमकर पटाखे छुड़ाए। बुधवार को जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब स्तर पर पहुंच गया। सुबह से दोपहर तक धुएं की चादर दिखाई दी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तीन दिनों तक वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। बुधवार दोपहर 12 बजे जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 154 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिवाली के बाद जिले की हवा प्रदूषित होनी शुरू हो गई है। इसका असर सोमवार रात और मंगलवार सुबह से ही देखने को मिलने लगा था। बुधवार को दिनभर आसमान में धुआं छाया रहा। जिले का एक्यूआई 154 तक पहुंच गया। यह रविवार, सोमवार और शनिवार को 110 से 115 के आसपास चल रहा था। दीपावली पर पटाखों के कारण भी एक्यूआई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बुधवार सुबह सैर सपाटे पर निकलने वाले लोगों की संख्या भी कम रही। खासतौर से हृदय और श्वास के मरीज बाहर निकलने से बच रहे हैं। स्मॉग से आंखों में जलन, सांस संबंधी परेशानियां, फेफड़ों में संक्रमण, घबराहट, सिरदर्द, तनाव, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

उधर, ठंड भी बढ़नी शुरू हो गई है। बुधवार का अधिकतम तापमान 32, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन की अपेक्षा रातें अधिक सर्द होने लगीं हैं। फिजीशियन डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि स्मॉग से खांसी, गले और छाती में संक्रमण हो सकता है। जिन लोगों को अस्थमा है, उनके लिए यह काफी खतरनाक है। स्मॉग के कारण सांस लेने में दिक्कत होती है इससे बुखार भी हो सकता है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, सांस के मरीजों के लिए ये कण ज्यादा नुकसानदेह होते हैं। दिल के मरीजों के लिए भी यह काफी खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed