फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After booking, the cylinder did not reach home, a message of delivery came.

Kanpur News: बुक करने के बाद सिलिंडर घर नहीं पहुंचा डिलीवर का मैसेज आ गया

Mon, 16 Mar 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
After booking, the cylinder did not reach home, a message of delivery came.
कानपुर। सिलिंडरों की किल्लत के बीच दबौली के एक व्यक्ति का ऑनलाइन बुक किया गया सिलिंडर घर तो नहीं पहुंचा लेकिन डिलीवर होने का मैसेज आ गया। व्यक्ति ने वीडियो वायरल कर अपनी व्यथा बताई है।
विज्ञापन

निरंकार सिंह ने बताया कि गुजैनी स्थित चंदेल गैस सर्विस के उपभोक्ता हैं। चार दिन से बुकिंग के लिए दौड़भाग कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग कराई। शुक्रवार को बुक करने का मैसेज आया। यह देख उन्हें लगा कि पहले की तरह सिलिंडर घर में ही डिलीवर हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रविवार को इनवाइस नंबर के साथ एक मैसेज आया जिसमें बताया गया कि उनका सिलिंडर डिलीवर हो गया है। चंदेल गैस के संचालक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सर्वर गड़बड़ चल रहा है। कई उपभोक्ताओं को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा। उन्होंने बताया कि अगर उपभोक्ता आते हैं तो उनको सिलिंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed