फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After Bikru incident, Havan Pujan was done in Chaubepur police station for purification and crime control

बिकरू कांड के बाद चौबेपुर थाने में शुद्धिकरण और क्राइम कंट्राेल के लिए हुआ हवन पूजन

Tue, 01 Sep 2020 04:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 01 Sep 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
After Bikru incident, Havan Pujan was done in Chaubepur police station for purification and crime control
चौबेपुर थाने के शुद्धिकरण के लिए हुआ हवन-पूजन - फोटो : amar ujala
कानपुर के चौबेपुर थाने के बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियाें की हत्या के सभी नामजद अपराधियों का एनकाउंटर और जेल भेजने के बाद मंगलवार को थाने का हवन पूजन कर शुद्धिकरण किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मंत्रोच्चारण के साथ क्राइम कंट्राेल करने के लिए हवन किया गया। बता दें कि सोमवार को बिकरू कांड के आखिरी नामजद आरोपी को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक पुलिस इस मामले में 21 लोगों को जेल भेज चुकी है। विकास के सात साथी सरेंडर कर चुके हैं। वहीं इस घटना में शामिल कुछ बदमाश अभी तक फरार चल रहे हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed