फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After being hit, the bike rider was dragged for 200 meters, died

Kanpur News: टक्कर मारने के बाद बाइक सवार को 200 मीटर तक घसीटा, मौत

Sat, 08 Jun 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 08 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
After being hit, the bike rider was dragged for 200 meters, died
शिवली। कल्याणपुर- शिवली मार्ग पर प्रतापपुर के पास शनिवार सुबह बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारने के बाद 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

शिवली के गांधीनगर निवासी ऋतिक चक्रवर्ती (20) पुत्र मुकेश उर्फ पप्पू चक्रवर्ती पशुपालन कर परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था। शनिवार सुबह वह बाइक से बकरी बेचने के लिए कानपुर के लिए निकला था। सुबह 6 बजे के करीब कल्याणपुर- शिवली मार्ग पर प्रतापपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत ट्रक में फंस गया। बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में उतर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बकरी की भी कुचलने से मौत हो गई। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजन को दी। अनहोनी की जानकारी मां दीपा, भाई राज रो- रोकर बदहवास हो गए। भाई राज ने पुलिस को बताया कि ऋतिक बीएससी फाइनल का छात्र था। परिवार की जिम्मेदारी भी संभालता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed