फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After assurance of action, the state minister left the protest after six hours at 9 pm

Kanpur News: कार्रवाई के आश्वासन के बाद छह घंटे बाद रात नौ बजे धरने से उठी राज्यमंत्री

Fri, 25 Jul 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 25 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
After assurance of action, the state minister left the protest after six hours at 9 pm
राज्यमंत्री से वार्ता करते एसपी अरविंद मिश्र। - फोटो : संवाद
कानपुर देहात। अकबरपुर थाने में राज्यमंत्री के धरने पर बैठे होने की जानकारी पर पूरा प्रशासनिक अमला एक पैर पर नजर आया। जिलाधिकारी, एसपी से लेकर अन्य अधिकारी उनको मनाने में लगे रहे। मगर वह रात नौ बजे तक थाना प्रभारी पर कार्रवाई, दर्ज रिपोर्ट खत्म किए जाने की मांग पर अड़ी रहीं। रात नौ बजे एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब वह धरने से उठीं।
विज्ञापन

शाम पांच बजे तेज बारिश हुई, इसके बाद भी राज्यमंत्री व उनके समर्थक धरने से नहीं हटे। सभी कोतवाली के कार्यालय के बाहर दरी बिछाए बैठे रहे। शाम को जिलाधिकारी आलोक सिंह व एसपी अरविंद मिश्र भी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने उनसे वार्ता की। अधिकारियों ने उन्हें व समर्थकों से उठने के लिए कहा। मगर मंत्री कार्रवाई की मांग करती रहीं। राज्यमंत्री के कई घंटे तक धरने पर बैठे रहने का मामला शासन तक पहुंचा तो वहां से भी अधिकारी व प्रदेश नेतृत्व ने जानकारी लेने शुरू कर दी। जिले से अधिकारियों ने पूरे मामले को अवगत कराया।
विज्ञापन

शासन से लेकर जिले के अधिकारियों के बीच हुई बात के बाद राज्यमंत्री को एसपी ने आश्वासन दिया कि दर्ज की रिपोर्ट को लेकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस बात पर राज्यमंत्री व उनके समर्थक माने। वहीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने एडीएम प्रशासन अमित कुमार को लालपुर में पशु अस्पताल के पास कब्जा कराई जा रही जमीन के मामले में कार्रवाई कराए जाने के लिए एक पत्र सौंपा। इसके साथ एसपी को शिवा पांडेय की ओर एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें सड़क निर्माण के दौरान की गई अभद्रता, काम रुकने पहुंचे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ फर्जी मुकदमा लिखवाने वाले बाबूराम, व थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। एसपी ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद रात नौ बजे धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
पूर्व सांसद ने डिप्टी सीएम से कहा हम राजनीति छोड़ दें या फिर फांसी पर लटक जाए
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के थाने में धरने पर बैठे होने की जानकारी पर उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी भी देर शाम थाने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ कुछ और समर्थक भी जा पहुंचे। पूर्व सांसद ने कहा जब तक न्याय नहीं मिलेगा धरने पर बैठे रहेंगे। इधर मामला शासन तक पहुंच चुका था। शाम को पूर्व सांसद के पास डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का फोन आ गया। फोन पर दोनों के बीच बात होने लगी। इस बीच पूर्व सांसद ने कहा कि या तो हम राजनीति छोड़ दें या फिर फांसी पर लटक जाए, आप हम लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकते हो। आप को तो डिप्टी सीएम ब्राम्हणों की रक्षा के लिए बनाया गया है। ब्राम्हणों के खिलाफ फर्जी मुकदमें लिखे जाएं उन्हें गालियां दी जाएं। ऐसा तो नहीं चल पाएगा। इसके बाद अंत में उन्होंने यह भी कहा कि लाओ रस्सी मै यहीं लटकता हूं और फोन काट दिया।
........................
बयान...
राज्यमंत्री के थाने में पहुंचने की जानकारी पर मैं भी पहुंचा था। उनसे बात कर वार्ता की गई थी। एसपी पूरे मामले की जांच करा रहे हैं। राज्यमंत्री ने एडीएम प्रशासन को एक ज्ञापन भी दिया है। उसकी भी जांच कराई जाएगी। जो भी जांच रिपोर्ट आएगी उस आधार पर कार्रवाई होगी। - आलोक सिंह, जिलाधिकारी

.................
चौकी प्रभारी की बात से बनी विवाद की वजह
राज्यमंत्री ने बताया कि बदलापुर में बन रही सड़क का काम रुकवाए जाने की जानकारी पर 22 जुलाई की शाम वह पहुंची थी। वहां मौजूद सभासद शमशाद उनसे अभद्रता से बात कर रहे थे। इस पर उन्होंने चौकी प्रभारी को हटाने के लिए कहा। इस पर चौकी प्रभारी लालपुर कई बार शिकायती पत्र देने की बात कहते रहे। उनकी बात पर ही ठेकेदार ने शिकायती पत्र दिया था। उनकी मंशा किसी के खिलाफ कार्रवाई कराने व करने की नहीं थी। चौकी प्रभारी ने ऐसी बात कही कि शिकायती पत्र देना पड़ा।
................
प्रमुख सचिव, प्रदेश अध्यक्ष से की बात
दोपहर तीन बजे से धरने पर बैठी राज्यमंत्री थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी के हटाए जाने की मांग करती रहीं। मगर कई घंटे बीत जाने के बाद अधिकारियों की स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इस पर राज्यमंत्री ने शासन तक अपनी बात पहुंचा दी। राज्यमंत्री ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर उन्होंने प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा से बात की। इसके बाद से आला हाईकमान भी जिले के अधिकारियों से संपर्क में आया। ................

घटनाक्रम
समय : दोपहर 3 बजे राज्यमंत्री अकबरपुर थाने पहुंची
समय: दोपहर 3:15 पर कुछ समर्थक पहुंचे
समय- दाेपहर 3:30 बजे सीओ प्रिया सिंह पहुंची
समय: दोपहर 4 बजे सीओ भोगनीपुर संजय सिंह पहुंचे
समय :4:10 बजे एएसपी राजेश पांडेय पहुंचे।
समय: 5 बजे के करीब एसपी अरविंद मिश्रा पहुंचे
समय: 6:30 बजे के करीब डीएम आलोक सिंह पहुंचे।
रात: नौ बजे धरना समाप्त
...............
भाजपा जाएगी तो पुलिस व्यवस्था आएगी
राज्यमंत्री के धरने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि सत्ताधारी राज्यमंत्री महोदया खुदी ही अपनी पुलिस की करतूतों के खिलाफ धरना दे रही हैं। मुख्यमंत्री जी को कुछ और सबूत चाहिए क्या? अंत में लिखा कि भाजपा जाएगी तो पुलिस व्यवस्था आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed