फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After Akhilesh Yadav, Pappu Yadav questioned the vaccine

अखिलेश के बाद पप्पू यादव ने उठाया टीके पर सवाल, कहा- मुझे कोरोना वैक्सीन की जरूरत नहीं

Mon, 04 Jan 2021 12:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
After Akhilesh Yadav, Pappu Yadav questioned the vaccine
पप्पू यादव ने उठाया टीके पर सवाल - फोटो : अमर उजाला
मुझे कोरोना वैक्सीन की जरूरत नहीं है, पहले मोदी जी यह बताएं कि 130 करोड़ जनता में कितने लोगों को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों को सलाम है लेकिन मोदी वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बनाना चाहते हैं। वैक्सीन पर भाजपा को मार्केटिंग करना ठीक नहीं है। ये बात जन अधिकार पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कही। 
विज्ञापन


पप्पू यादव रविवार को फतेहगढ़ स्थित फूस बंगला में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। कोराना वायरस पर सवाल खड़े करते हुए पप्पू ने कहा कि मैं 70 लाख लोगों से मिला, मास्क भी नहीं लगाया फिर भी संक्रमित नहीं हुआ।
विज्ञापन


हैदराबाद व बिहार में मोदी की रैली में किसी को कोरोना वायरस नहीं हुआ। किसान आंदोलन पर कहा कि केंद्र सरकार के पास तीनों कृषि कानून वापस लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं। दिल्ली में 36 जिलों के लाखों किसान एक डिग्री तापमान में सड़कों पर पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस ले और ऐसा कानून बनाए जिसमें किसानों को अपनी उपज का मूल्य तय करने का अधिकार हो। भाजपा ने अडानी, अंबानी के लिए कृषि कानून बनाए हैं। कानून बनाते समय किसानों से क्यों नहीं पूछा गया। 

पप्पू ने जीएसटी, कोरोना महामारी, नोटबंदी, काला धन वापसी और बेरोजगारी पर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा मोदी जी दो घंटे में तीन बार झूठ बोलते हैं। कोरोना काल में मजदूरों के एक्ट समाप्त कर पूंजीपति को अधिकार दे दिए गए।

उन्होंने कहाकि मजदूर, किसान, खुदरा बाजार देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं। पप्पू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को भी जातिवाद का आरोप लगाकर घेरा। कहा कि लव जेहाद सबसे ज्यादा मंत्री-संतरी के घर में होता है। किसी के मन पर और दिल पर हमला मत करो योगी जी।

इसके पहले उन्होंने शिक्षाविद बाबू सिंह यादव की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज के चेयरमैन पूर्व सांसद के बहनोई डॉ.जितेंद्र सिंह यादव, डॉ.अनार सिंह यादव, डा.शैलेंद्र सिंह यादव, डॉ.नागेंद्र सिंह यादव भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed