फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After action on Auraiya DM, Vigilance team raids on mining mafia

यूपी: औरैया डीएम पर कार्रवाई के बाद खनन माफिया निशाने पर, करीबियों पर विजिलेंस टीम की छापेमारी

Tue, 05 Apr 2022 11:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Apr 2022 11:25 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को औरैया के जिलाधिकारी सुनील वर्मा को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया। वहीं, मंगलवार को ही उनके करीबियों पर सुबह से ही विजिलेंस टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
After action on Auraiya DM, Vigilance team raids on mining mafia
ख्नन माफिया पर कार्रवाई के दौरान विजिलेंस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार के मामले में औरैया जिलाधिकारी सुनील वर्मा पर हुई कार्रवाई के बाद जिले में उनके खास माने जाने वालों के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। विजिलेंस टीम के छापे से सुनील वर्मा के अन्य खास लोगों में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह छह बजे से ही लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने छापेमारी शुरू की। सबसे पहले टीम ने डीएम सुनील वर्मा के करीबी माने जाने वाले खनन माफिया मख़लू पांडेय और हरी तिवारी के बीझलपुर अयाना स्थित आवासों और प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया। इस दौरान टीम ने संपत्ति से जुड़े और अन्य अहम दस्तावेज भी जब्त किए। साथ ही दोनों खनन माफियाओं से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में सीओ देवप्रताप सिंह, निरीक्षक अभिमन्यु सिंह समेत विजिलेंस के कई अधिकारी मौजूद हैं। साथ ही स्थानीय पुलिस के अधिकारी भी मौजूद हैं। खनन माफिया पर हुई छापेमारी से अन्य अफसरों व ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस टीम आज जिले में कई जगह छापेमारी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed