{"_id":"6806aa49c11ac71ed50b47fa","slug":"after-a-quarrel-with-his-daughter-a-father-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-kanpur-news-c-362-1-ka11011-122466-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बेटी से विवाद के बाद पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बेटी से विवाद के बाद पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव थानाक्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते अधेड़ ने रविवार रात ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन सोमवार सुबह थाने पहुंचे और अधेड़ के लापता होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने वाट्सएप पर फोटो दिखा शव की पहचान कराई।
पांडुनगर नहर पटरी किनारे बस्ती निवासी राजकुमार सोनकर (50) प्राइवेट नौकरी करते थे। घर में पत्नी ममता, दो बेटियां डॉली और मुस्कान हैं। ममता ने बताया कि रविवार रात पति की बेटियों से कहासुनी हो गई थी। वह आत्महत्या करने की धमकी देकर घर से निकल गए थे, लेकिन जब देर रात नहीं नहीं लौटे।
उनका सभी जगह तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह गुमशुदगी दर्ज कराने काकादेव थाने पहुंचे, जहां थाने में फोटो, पर्स और दस्तावेजों से पहचान की। काकादेव प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पारिवारिक कलह के बाद अधेड़ ने आत्महत्या की है। किसी पर कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं है।