फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After a quarrel between children, adults clashed, accusing one of throwing a turban, and Sikhs went to the police station.

Kanpur News: बच्चों के झगड़े के बाद बड़े भिड़े, पगड़ी उछालने का आरोप, थाने पहुंचे सिख

Wed, 15 Apr 2026 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
After a quarrel between children, adults clashed, accusing one of throwing a turban, and Sikhs went to the police station.
कानपुर। गोविंदनगर थाना क्षेत्र के लेबर कॉलोनी इलाके में मंगलवार रात बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बड़ों तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद सिख युवक ने दूसरे पक्ष पर पगड़ी उछलने का आरोप लगाया। इसके बाद काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग थाने पहुंच गए जिससे देर रात तक माहौल गरमाया रहा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोविंदनगर स्थित माता गुजरी पार्क के पास मंगलवार रात बैसाखी कार्यक्रम चल रहा था। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग वहां मौजूद थे। इसी दौरान मल्होत्रा परिवार और एक सिख परिवार के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पहले तो आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों से बड़े भी मौके पर पहुंच गए और एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे। इससे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस बीच मारपीट की सूचना पर गोविंद नगर थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझ कर शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस दौरान सिख पक्ष के एक युवक ने आरोप लगाया कि उनकी पगड़ी खोलकर उछाल दी गई जिसे लेकर समुदाय में नाराजगी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सिख परिवारों के लोग एकत्र होकर थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं, मल्होत्रा परिवार के युवक ने भी खुद के साथ मारपीट होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर किसी तरह स्थिति को काबू में की। इंस्पेक्टर गोविंदनगर रिकेश कुमार सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्ष के लोगों का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed