फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After a long wait, Saifai's swimming pool started functioning

Kanpur News: लंबे इंतजार के बाद सैफई का तरणताल शुरू

Thu, 01 May 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
After a long wait, Saifai's swimming pool started functioning
खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान ।  - फोटो : खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान ।
सैफई। लंबे इंतजार के बाद सैफई स्थित अंतरराष्ट्रीय तरणताल बुधवार को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। लगभग 207 करोड़ रुपये की लागत से बना यह तरणताल अब खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी उपयोग में आएगा। तरणताल का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छह अक्तूबर 2016 को किया था। इसे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम की तर्ज पर बनाया गया है। परिसर में तीन तरणताल, विभिन्न ऊंचाई के डाइविंग टाॅवर और तीन हजार दर्शकों की क्षमता वाला वातानुकूलित स्टेडियम मौजूद है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने इसे खेल विभाग को वर्ष 2020 में ही हैंडओवर कर दिया था, लेकिन बिजली कनेक्शन और स्टाफ की तैनाती न होने से इसका संचालन शुरू नहीं हो सका। अब तरणताल को मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के अधीन संचालित किया जाएगा। कॉलेज के प्रधानाचार्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सर्वेंद्र सिंह चौहान के अनुसार इच्छुक व्यक्ति परिसर में पहुंचकर निर्धारित फॉर्म भर सकते हैं और दो हजार रुपये मासिक शुल्क जमा कर आईडी कार्ड प्राप्त कर प्रवेश पा सकते हैं।
विज्ञापन



तरण ताल में सुबह छह बजे से नौ बजे तक अलग-अलग पालियों में यहां पर प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी तैराकी करेंगे। वहीं दोपहर तीन से चार बजे तक बच्चे, चार से पांच बजे तक पुरुष और शाम पांच से छह बजे तक महिलाएं तैराकी करेंगी। इसके बाद शाम छह से सात बजे तक पुरुष तैराकी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed