{"_id":"6afb68e0512159c2b8031379","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-the-young-man-posted-a-status-on-instagram-about-his-life-kanpur-news-c-362-1-ka11011-160947-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगा दी जान
विज्ञापन
कानपुर। पत्नी से विवाद के बाद इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाने के कुछ घंटे बाद कोहना के पुराना कानपुर निवासी अनुज कुमार दिवाकर (38) ने रविवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कोहना थाने में तहरीर दी है।
अनुज पेशे से चालक था। परिवार में पत्नी छाया और दो बेटियां अननी और आरू हैं। भाई जितेंद्र के मुताबिक, अनुज की पत्नी उसे परिवार से अलग रहने का दबाव बना रही थी। इसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। किसी अन्य युवक से बातचीत करने को लेकर भी विवाद होता था। आरोप है कि पत्नी ने दिवाली पर ड्यूटी से लौटते समय कि रास्ते में रोककर पीटा था। इन्हीं सबसे से परेशान होकर उसने कदम उठा लिया। इसके पहले उसने स्टेटस लगाया कि खून के रिश्तों में नाराजगी हो जाए तो मुलाकात अंतिम यात्रा पर होती है... इसलिए मेरी अंतिम यात्रा में वे लोग न आएं। कोहना थाना प्रभारी मनीष सिंह के अनुसार पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।