फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After 35 years, mercury has crossed 45 degrees continuously for a week, drizzle expected between June 2 and 5

Kanpur Weather: 35 साल बाद एक सप्ताह से लगातार पारा 45 डिग्री के पार, दो से पांच जून के बीच बूंदाबांदी के आसार

Sat, 01 Jun 2024 08:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Jun 2024 08:52 AM IST
सार

Weather News: सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार दो जून को दोपहर बाद से पांच जून के बीच कहीं पर तेज हवा, कहीं धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी भी हो सकती है। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं की सक्रियता बनी हुई है। इसका असर अगले एक सप्ताह के ईद-गिर्द नजर आएगा।

विज्ञापन
After 35 years, mercury has crossed 45 degrees continuously for a week, drizzle expected between June 2 and 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पश्चिमी विक्षोभ की आहट और तेज हवाओं के चलते पिछले 24 घंटे के बीच 1.4 डिग्री कम हुआ तापमान शुक्रवार को फिर से 48 डिग्री के पार चला गया। मौसम विभाग के अनुसार, 35 साल बाद मई महीने में लगातार एक सप्ताह तक दिन का तापमान 45 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। वर्ष 1988 में भी 26 मई से लेकर 31 मई तक दिन का पारा 45 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया था।

विज्ञापन

1988 से 2024 के बीच के वर्षों में मई महीने में पारा किसी दिन 46 डिग्री और किसी दिन 47 डिग्री तक गया है, लेकिन एक सप्ताह तक लगातार 45 डिग्री से ऊपर तापमान नहीं रहा है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम पारा 48.2 और न्यूनतम 30.4 डिग्री रहा। पूरे प्रदेश में शुक्रवार को कानपुर और मथुरा एक जैसा तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

कहीं धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी भी हो सकती
सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार दो जून तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। बीच-बीच में बादल आ सकते हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। डॉ. पांडेय ने बताया कि दो जून को दोपहर बाद से पांच जून के बीच कहीं पर तेज हवा, कहीं धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी भी हो सकती है।

हवा में नमी की मात्रा पांच प्रतिशत कम
उन्होंने बताया कि प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं की सक्रियता बनी हुई है। इसका असर अगले एक सप्ताह के ईद-गिर्द नजर आएगा। इस बीच रात के समय तापमान बढ़ने की वजह से हवा में नमी की मात्रा पांच प्रतिशत कम होकर 16 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन

2024 में मई महीने में एक सप्ताह में पारा

  • 26 को 46.4 डिग्री
  • 27 को 47.6 डिग्री
  • 28 को 47.6 डिग्री
  • 29 को 48.4 डिग्री
  • 30 को 46.8 डिग्री
  • 31 को 48.2 डिग्री

1988 में मई महीने में एक सप्ताह में पारा

  • 26 को 47.0 डिग्री
  • 27 को 47.0 डिग्री
  • 28 को 47.6 डिग्री
  • 29 को 47.0 डिग्री
  • 30 को 47.0 डिग्री
  • 31 को 46.0 डिग्री

सुबह सात बजे ही 33 डिग्री चला गया पारा
भीषण गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार की सुबह सात बजे ही तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया। इस महीने सामान्य तौर पर सुबह पारा 22 से 25 डिग्री तक रहता है। इसी तरह दो घंटे बाद नौ बजे पारा 35.5 डिग्री हो गया। अगले दो घंटे में 11 बजे 39.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

सिर जरूर ढंके, पानी पीकर ही बाहर निकलें
दिन में एक बजे 43.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह शाम तेज गर्मी होने की वजह मार्निंग और इवनिंग वॉक करने वालों की संख्या कम हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि किसान फसलों की सिंचाई सुबह-शाम की जगह देर रात करें। दिन में बाहर निकलने से पहले सिर जरूर ढंके। पानी पीकर ही बाहर निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed