{"_id":"5ea08a788ebc3e902d0a874d","slug":"after-14-hours-electricity-start-ramadevi-news-knp556551870","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 घंटे बाद दो लाख लोगों को मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 घंटे बाद दो लाख लोगों को मिली बिजली
विज्ञापन
कानपुर के नौ सबस्टेशनों से बाधित होने से कई इलाकों में बुधवार को बिजली घंटों गुल रही। वहीं मंगलवार दोपहर तीन बजे से बिजलीघर डिवीजन के सबस्टेशनों से बाधित बिजली आपूर्ति 14 घंटे बाद बुधवार सुबह पांच बजे बहाल हो सकी। इससे करीब दो लाख लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
श्मंगलवार को बेनाझाबर और चुन्नीगंज के शनिदेव मंदिर के पास हाईटेंशन लाइन के अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट होने से जीआईसी, साइकिल मार्केट, माल रोड, म्योर मिल, चुन्नीगंज सबस्टेशन की बिजली गुल रही।
बुधवार को यहां शटडाउन लेकर मरम्मत का कुछ काम कराया गया। इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी बुधवार को प्रभावित रही। रेड जोन होने की वजह से यह इलाका ज्यादा संवेदनशील था। कर्नलगंज, बेकनगंज, परेड, चुन्नीगंज, सीसामऊ तिराहा क्षेत्र, दादामियां चौराहा, नई सड़क में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
इसके अलावा चिड़ियाघर सबस्टेशन से लाल फाटक फीडर बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहा। गंगा बैराज सबस्टेशन से मौनीघाट फीडर की बिजली दोपहर सवा एक बजे से पौने तीन बजे तक नहीं रही।
हैरिसगंज सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति सुबह सवा 10 बजे से दोपहर पौने दो बजे तक, रिंगरोड सबस्टेशन से बिजली पौने 12 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रखी गई। सर्वोदय नगर के आरटीओ सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति दोपहर एक बजे से दोपहर सवा दो बजे तक बंद रखी गई। यहां पर डबल लाइन डालने का काम हो रहा था।