फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   after 10 months the ranking of CM Dashboard improved due to strictness of DM the rank reached 40th position

Kanpur: आखिर…10 माह बाद सुधरी सीएम डैश बोर्ड की रैकिंग,डीएम की सख्ती से 40वें स्थान पर पहुंची रैंक

Fri, 11 Apr 2025 05:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Apr 2025 05:19 PM IST
सार

Kanpur News: जनवरी और फरवरी महीने में जिन विभागों की रैंकिंग खराब रही, उन पर कार्रवाई की। इसका असर मार्च महीने की रैंकिंग में दिखा। मार्च महीने में कार्यों के करीब 28 विभागों की 70 परियोजनाओं में जिले को 22वीं रैंक मिली है।

विज्ञापन
after 10 months the ranking of CM Dashboard improved due to strictness of DM the rank reached 40th position
सीएम डैश बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की सख्ती से दो माह बाद जिले की प्रगति में सुधार हो सका। सीएम कार्यालय से प्रत्येक माह जारी होने वाली सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग में इसका असर दिखा है। बीते 10 माह से जिले की रैकिंग 60वें स्थान से नीचे नहीं पहुंच रही थी। मार्च माह में रैंकिंग 40वें स्थान पर आ गई है। जारी रैंकिंग में जिले को विकास कार्यों में 22वां और राजस्व में 46वां स्थान मिला है।

विज्ञापन

जिले को फरवरी में 63वीं और जनवरी में 58वीं रैंक हासिल हुई थी। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में मई 2024 के बाद सुधार नहीं हो रहा था। फरवरी महीने तक जिले का लगातार खराब प्रदर्शन रहा। जनवरी में जिले की कमान संभालने के बाद जिलाधिकारी ने अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर अफसरों पर कार्रवाई की। योजनाओं की समीक्षा में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।

विज्ञापन

मार्च महीने की रैंकिंग में दिखा असर
जनवरी और फरवरी महीने में जिन विभागों की रैंकिंग खराब रही, उन पर कार्रवाई की। इसका असर मार्च महीने की रैंकिंग में दिखा। मार्च महीने में कार्यों के करीब 28 विभागों की 70 परियोजनाओं में जिले को 22वीं रैंक मिली है। वहीं, राजस्व कार्यों में स्मार्ट सिटी मिशन, हाउस टैक्स वसूली, राजस्व प्राप्ति, सरकारी कर राजस्व परियोजनाओं में 46वीं रैंक हासिल हुई है।

विज्ञापन

जिले की रैकिंग में काफी सुधार हुआ है। इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। सभी परियोजनाओं पर नजर रखी जा रही है। लापरवाह अफसरों पर सख्ती की जाएगी।  -जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed