फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Advocates' strike called off after SDM expresses regret.

Kanpur News: एसडीएम के खेद जताने पर अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त

Tue, 22 Sep 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Advocates' strike called off after SDM expresses regret.
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील के बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और उपजिलाधिकारी के बीच हुए विवाद का सोमवार को पटाक्षेप हो गया। उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट सहित अधिवक्ताओं से मुलाकात कर घटना पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा 17 सितंबर को जो घटना हुई उसके लिए वह खेद प्रकट करते हैं। इसके बाद अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त कर दी। बता दें कि तहसीलदार कोर्ट में एक जमीन के मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की थी। इधर अधिवक्ताओं के कार्य पर लौटने से तहसील में न्यायिक कार्य फिर से सुचारु रूप से शुरू हुए। यहां तहसीलदार जितेंद्र सिंह, बार अध्यक्ष धर्म सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, मनु एडवोकेट, महामंत्री बीपी सिंह एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष बालकराम पाल, रामजन्म सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed