{"_id":"5d6aa1b48ebc3e0142325b72","slug":"advocates-of-the-rape-victim-s-uncle-had-filed-a-report-on-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के पैरोकार ने 5 पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट, आरोपी ने भी पैरोकार पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के पैरोकार ने 5 पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट, आरोपी ने भी पैरोकार पर लगाए आरोप
Sat, 31 Aug 2019 10:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
भारी सुरक्षा के बीच उन्नाव कोर्ट पहुंचा दुष्कर्म पीड़िता का चाचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के पैरोकार पर हुए हमले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष ने भी पैरोकार के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है। चाचा के पैरोकार ने विधायक कुलदीप सेंगर के आदमियों पर जान से मारने का अरोप लगाया था।
आरोपी पक्ष के अनुसार केवल सुरक्षा लेने के इरादे से विधायक के साथ उनका नाम जोड़ते हुए उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। एसपी एमपी वर्मा ने जांच का भरोसा दिलाया है।
दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के रिश्तेदार ने शुक्रवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि गुरुवार शाम वह वह वकील के बस्ते से होकर घर जा रहा था। रास्ते में माखी के बेलसी चौराहा के आगे गढ़ी मोहल्ला निवासी बालेंद सिंह समेत पांच लोगों ने पहले उसे टक्कर मारी।
विज्ञापन
कोशिश सफल न होने पर घर पर चढ़ाई कर उसे जमकर मारा पीटा। तमंचा लगा जान से मारने की धमकी भी दी। एसपी के निर्देश पर बालेंद्र समेत पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। शनिवार को बालेंद्र ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोप को गलत बताया और मामले की जांच कराने की मांग की।