फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Advocates held a meeting and heard their problems.

Kanpur News: अधिवक्ताओं की हुई बैठक, सुनीं समस्याएं

Mon, 20 Apr 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Advocates held a meeting and heard their problems.
झींझक। भोला नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को अधिवक्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुना गया और सभी से एकजुट रहकर कार्य करने का आह्वान किया गया। एकीकृत बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम कटियार ने कहा कि अधिवक्ता एकजुट रहकर एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल हों। कई बार अधिवक्ताओं के उत्पीड़न का मामला सामने आता है ऐसे में सभी को मिलकर सामना करना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता फूल प्रकाश शर्मा ने कहा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जानकारी दी जाए, ताकि सामूहिक रूप से उसका समाधान किया जा सके। अधिवक्ता राम कुमार द्विवेदी ने कहा कि सम्मान और सुरक्षा के लिए एकता आवश्यक है। अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां संचालक केपी सिंह, सतीश गौतम, यादवेंद्र नारायण, बृजेश, राजन, गजेंद्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed