फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   advocate want to turn ghatampur and bilhaur power

घाटमपुर और बिल्हौर का प्रशासनिक अधिकार देहात में जोडने की मांग

Tue, 29 Jun 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
advocate want to turn ghatampur and bilhaur power
कानपुर देहात। माती कचहरी में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर बनाने की मांग राष्ट्रपति से की गई है। चैंबर निर्माण की पत्रावली उच्च न्यायालय में लंबित है। इस बाबत रविवार को पुखरायां आए राष्ट्रपति को अधिवक्ताओं ने पत्र सौंप कर अवगत कराया। साथ ही बिल्हौर व घाटमपुर का प्रशासनिक क्षेत्राधिकार कानपुर देहात में जोड़ने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि रविवार को पुखरायां में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र सौंपकर अधिवक्ताओं की समस्याएं बताई गई हैं। राष्ट्रपति भी अधिवक्ता रहे हैं, इससे जल्द ही निराकरण की उम्मीद है। महामंत्री जयप्रकाश यादव ने बताया कि माती कचहरी में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चैंबर नहीं बनाए गए हैं। इससे उन्हें विधि व्यवसाय करने में परेशानी हो रही है। चैंबर व पुस्तकालय निर्माण की पत्रावली उच्च न्यायालय में लंबित है। वहीं, अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति से कानपुर जिले की बिल्हौर व घाटमपुर तहसील का प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र कानपुर देहात में जोड़े जाने की मांग की है। दोनों तहसीलों का न्यायिक अधिकार क्षेत्र कानपुर देहात है जबकि प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र कानपुर नगर है। अधिवक्ताओं ने दोनों तहसीलों को पूरी तरह से देहात में जोड़ने की मांग की है। इस मौके पर अरविंद कुमार यादव, पंकज यादव, कुलभूषण सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed