{"_id":"69b07c3cc00cc195a4091b22","slug":"advocate-rajarams-daughter-in-law-rekha-verma-arrested-from-mumbai-police-bringing-her-to-the-city-kanpur-news-c-362-1-ka11002-143145-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अधिवक्ता राजाराम की बहू रेखा वर्मा मुंबई से गिरफ्तार, शहर ला रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अधिवक्ता राजाराम की बहू रेखा वर्मा मुंबई से गिरफ्तार, शहर ला रही पुलिस
विज्ञापन
कानपुर। अधिवक्ता राजाराम वर्मा की बहू रेखा वर्मा को मंगलवार शाम नवी मुंबई की बेलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे देर शाम प्रोग्रेसिव सेलिब्रिटी अपार्टमेंट से पकड़ा गया है। कमिश्नरी पुलिस ने देर शाम उसे ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड ले लिया है। पुलिस टीम शहर ला रही है। बुधवार शाम तक आ सकती है। राजाराम हत्याकांड की वजह मानी जा रही विवादित जमीन का रेखा ने पहले और बाद में एग्रीमेंट किया था।
अधिवक्ता राजाराम हत्याकांड की अग्रिम विवेचना शुरू होने के बाद से छोटी बहू रेखा वर्मा भूमिगत हो गई थी। वह स्टेट बैंक में कर्मी और मुंबई में कार्यरत है। विवेचना में जुटी पुलिस पूछताछ करने पिछले माह मुंबई स्थित फ्लैट पर गई तो अपार्टमेंट के चौकीदार ने बताया कि वह चार दिन से घर नहीं आई है। फोन भी स्विच ऑफ है। बैंक में संपर्क करने पर छुट्टी पर होने की जानकारी मिली।
घर में बेटी थी। हालांकि वह भी रेखा के बारे में कोई खास जानकारी न दे सकी।
इसके बाद कानपुर पुलिस ने मुंबई पुलिस से संंपर्क किया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि रेखा को बैंक से निकलकर घर जाने के दौरान बेलापुर पुलिस ने पकड़ा है। कानपुर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अधिवक्ता राजाराम की बहू रेखा वर्मा ने 26 दिसंबर 2018 क्यू ब्लॉक शारदानगर निवासी अधिवक्ता मनोज सक्सेना और नवाबगंज के सुक्खीपुरवा नई बस्ती निवासी जितेंद्र कुमार सिंह को एग्रीमेंट किया था। हत्याकांड से करीब तीन साल पहले हुए इस एग्रीमेंट ने परिवार में तनाव बढ़ा दिया था। इस एग्रीमेंट में रेखा ने तीन आराजी की कुल 2.12 हेक्टेअर जमीन का एग्रीमेंट किया था। बाद में बैंक कर्मी रेखा ने परिजन पर कई आरोप लगाकर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में रेखा का तबादला औरैया, फिर पटना और बाद में मुंबई की शाखा में हो गया था। वहीं, हत्याकांड के बाद रेखा ने उनकी एक तिहाई यानी करीब 17 बीघा जमीन का एग्रीमेंट एक और अधिवक्ता को एक जून 2023 में किया था। इस जमीन में से करीब 5.5 बीघा जमीन एनआरआई सिटी के अंदर है। मृतक के बेटे नरेंद्र का आरोप है कि इस एग्रीमेंट को छह नवंबर 2025 को निरस्त कराकर उसी दिन दोबारा बढ़ी हुई धनराशि में करा लिया गया।