फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Advocate murder case: BJP leader, who was accused of murder in Cantt police station surrenders

अधिवक्ता हत्याकांड: हत्यारोपी ने किया सरेंडर, बोला- गलती से लगी गोली, बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान हुआ था हादसा

Mon, 20 Dec 2021 12:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Dec 2021 12:46 AM IST
सार

अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस ने तरु की तलाश कर ही रही थी कि इस बीच शनिवार सुबह करीब छह बजे तरु कैंट थाने पहुंच आत्मसमर्पण कर दिया। तब से पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। 

विज्ञापन
Advocate murder case: BJP leader, who was accused of murder in Cantt police station surrenders
हत्यारोपी तरु अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अधिवक्ता गौतम दत्त (30) हत्याकांड के आरोपी भाजपा नेता तरु अग्रवाल ने शनिवार सुबह कैंट थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। हत्यारोपी का दावा है कि उसने इरादतन वारदात को अंजाम नहीं दिया था।

विज्ञापन


हवाई फायरिंग के दौरान हादसा हुआ। हालांकि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। जो तथ्य व साक्ष्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। आत्मसमर्पण कराने में एक विधायक की मुख्य भूमिका रही। तरु भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला कोषाध्यक्ष भी है।
विज्ञापन


लाटूश रोड फूलवाली गली निवासी अधिवक्ता गौतम दत्त शुक्रवार को बार एसोसिएशन के चुनाव में शामिल होने के लिए कचहरी गए थे। पहले विवाद के बाद चुनाव स्थगित हुआ और उसके कुछ देर बाद गौतम दत्त को गोली मार दी गई। इलाज के दौरान गौतम की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौतम की चाची की तहरीर पर पुलिस ने जनरलगंज निवासी भाजपा नेता तरु अग्रवाल को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तरु की तलाश कर ही रही थी कि इस बीच शनिवार सुबह करीब छह बजे तरु कैंट थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। तब से पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। 

पेट से घुसी गोली पीठ में धंसी
डॉक्टरों के पैनल से शनिवार को गौतम दत्त के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पैनल में कांशीराम ट्रामा सेंटर के डॉ. रमेश व बिधनू सीएचसी के डॉ. निलेश शामिल रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोली पेट में लगी और पीठ में जाकर धंस गई। गोली 315 बोर की है। गोली से लिवर पंचर हो गया और अधिक खून बहने से गौतम की मौत हो गई। 

हत्या की धारा में तरमीम हुआ मुकदमा 
वारदात के बाद पुलिस व साथी वकीलों ने गौतम को पहले उर्सला और फिर हैलट में भर्ती कराया था। तब गौतम की चाची संगीता द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने तरु अग्रवाल व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी, गाली गलौज व एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी। केस दर्ज होने के कुछ ही देर बाद गौतम की मौत हो गई थी। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि केस में धारा हत्या में तरमीम कर दी गई है। 

भारी पुलिस बल रहा तैनात, भैरव घाट पर अंतिम संस्कार
मोर्चरी में शनिवार सुबह से ही वकीलों का तांता लगा रहा। किसी तरह का बवाल आदि न हो इसलिए एहतियातन भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। मृतक के मोहल्ले में भी पुलिस बल तैनात रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच भैरव घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। पिता सुनील दत्त न अपने इकलौते बेटे की चिता को मुखाग्नि दी। 

हत्यारोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया है। उससे पूछताछ जारी है। सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ है कि वारदात के वक्त 10-12 प्रत्यक्षदर्शी मौजूद थे। उनसे संपर्क कर घटना के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। अज्ञात आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।- असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर

वर्किंग कमेटी गठित हो, ताकि ऐसी घटनाएं न हों
बार एसोसिएशन चुनाव में विवाद और फिर अधिवक्ता हत्याकांड के मामले में पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने शनिवार को जिला जज को एक पत्र भेजा। जिसके जरिए चुनाव के लिए वर्किंग कमेटी गठित करने का सुझाव दिया है। कमेटी में एडीजे स्तर के एक अधिकारी, डीसीपी पूर्वी, जिला प्रशासन की तरफ से एक उच्चाधिकारी व एल्डर्स कमेटी के सदस्य शामिल हों। यह कमेटी जो सुझाव दें उसी आधार पर चुनाव कराए जाएं। प्राथमिकता इस बात को दी जाए कि चुनाव में कानून-व्यवस्था का पालन हो, कोई भी शख्स असलहा लेकर न आए। ताकि चुनाव शांति पूर्ण ढंग से कराए जा सकें। 

फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जुटाए साक्ष्य
आरोपी तरु अग्रवाल के सरेंडर करने के बाद फोरेंसिक टीम कैंट थाने पहुंची। उनके हाथों से सैंपल एकत्र किया। इनकी जांच की जाएगी। जिससे पता चल सकेगा कि तरु ने ही फायर किया था या नहीं। एक्सपर्ट के मुताबिक केमिकल के जरिये स्पष्ट हो जाता है कि हाथों पर बारूद के कण हैं। यानी उससे फायर किया गया है। एक दो दिन में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed