फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advocate married to retired inspectors daughter, started harassing when forgery was discovered

Banda: रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पुत्री से अधिवक्ता बन की शादी, जालसाजी खुलने पर करने लगा प्रताड़ित, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 02 Apr 2023 08:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Apr 2023 08:43 PM IST
सार

Banda Crime: कोतवाली क्षेत्र में रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पुत्री के साथ धोखाधड़ी कर शादी करने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक युवक ने फर्जी अधिवक्ता बनकर शादी कर ली। वहीं, खुलासा होने पर युवती को प्रताड़ित करने लगा।

विज्ञापन
Advocate married to retired inspectors daughter, started harassing when forgery was discovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पुत्री से धोखाधड़ी कर शादी की गई। बताया गया था कि लड़का पंजीकृत अधिवक्ता है। जब वह ससुराल पहुंची, तो वहां दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। रोज के विवाद में यह भेद भी खुल गया कि जिससे शादी हुई है वह अधिवक्ता नहीं है।

विज्ञापन

महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के निम्मीपार निवासी श्यामलाल यादव इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने अपनी पुत्री पुष्पा यादव की शादी सात अप्रैल 2014 में कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र स्थित हिम्मापुरवा निवासी अधिवक्ता ज्ञान सिंह के पुत्र रवींद्र सिंह उर्फ राहुल से की थी।
विज्ञापन

शादी से पहले ज्ञान सिंह ने बताया कि पुत्र भी अधिवक्ता है। शादी के बाद पुष्पा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।  वर्ष 2016 में पुष्पा की ओर से ससुरालियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई गई थी। प्रताड़ना के चलते पुष्पा अपने दो बच्चों को लेकर वर्ष 2018 से 2021 तक मायके में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज के लिए करते थे मारपीट
कानूनी कार्रवाई की बात कहने पर ससुरालियों ने पंचायत में गलती मानी। दोबारा प्रताड़ित न करने का आश्वासन दिया। पुष्पा और दोनों बच्चों को साथ ले गए। दहेज फिर 17 दिसंबर 2022 को पुष्पा को मारा पीटा गया। कई दिनों तक जब पुत्री से बात नहीं हुई, तो वह अपने साथ वापस मायके ले आया।

पुलिस ने दर्ज की है रिपोर्ट
पीड़िता पुष्पा ने शनिवार को एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र से मुलाकात की। एएसपी के आदेश पर महिला थाने में आरोपी पति, अधिवक्ता ससुर और सास मालती सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी व अमानत में खयानत आदि में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed