फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Advocate assaulted and snatched cash

Kanpur News: अधिवक्ता से मारपीट कर नकदी छीनी

Sat, 02 Mar 2024 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Advocate assaulted and snatched cash
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र जुरिया नहर पुल के पास शुक्रवार की रात अधिवक्ता से बाइक सवार युवकों ने रोक कर मारपीट की। अधिवक्ता ने जेब में पड़ी नकदी छीन लेने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

झींझक के बुद्धनगर निवासी बकार अहमद अधिवक्ता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे रूरा से झींझक रोड होते हुए घर आ रहे थे। जुरिया नहर पुल के पास पहुंचने पर पहले से घात लगाए खड़े तीन-चार लोगों ने रोक कर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट करने के बाद हमलावर उनकी जेब में पड़े 22 सौ रुपये लूट लिए। इसी बीच कुछ लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। बताया कि भागते समय एक हमलावर की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र घटना स्थल पर ही गिर गया। जिसे भी पुलिस को दिखाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि घटना की हकीकत जांचने के लिए जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed