{"_id":"6a95e504a2602bb07600192b","slug":"admissions-to-remaining-seats-at-hbtu-through-spot-round-2-counseling-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1635890-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एचबीटीयू में स्पॉट राउंड-2 काउंसलिंग से बची सीटों पर हुए दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एचबीटीयू में स्पॉट राउंड-2 काउंसलिंग से बची सीटों पर हुए दाखिले
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु स्पॉट काउंसलिंग हुई। यह विश्वविद्यालय के वेस्ट कैंपस के शताब्दी भवन में आयोजित की गई। इसमें बीटेक, बायोटेक्नोलॉजी, बीफार्मा, बीबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों के लिए राउंड-1 की प्रवेश प्रक्रिया हुई। काफी संख्या में छात्र अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए।
काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन हुआ। उपलब्ध रिक्त सीटों के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर दिया गया। स्पॉट राउंड में वही अभ्यर्थी शामिल हुए जिन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।
डीन एकेडमिक्स प्रो. वंदना कौशिक ने बताया कि सीटों की उपलब्धता और प्रवेश से संबंधित नवीनतम जानकारी अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। परिणाम मंगलवार तक घोषित किए जाएंगे।