फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   admission date will increase if the seats are not filled in csjm university kanpur

इस यूनिवर्सिटी को ढूंढे नहीं मिल रहे छात्र, सीटें न भरने पर बढ़ सकती है दाखिले की तारीख

Wed, 15 May 2019 02:07 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 May 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
admission date will increase if the seats are not filled in csjm university kanpur
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) इस बार छात्रों के एडमिशन के लिए तरसता नजर आ रहा है। विश्वविद्यालय में संचालित 62 पाठ्यक्रमों के 22 हजार से अधिक सीटों के सापेक्ष दस हजार से भी कम आवेदन हुए हैं। आज आवेदन का आखिरी मौका है। ऐसे में छात्रों की कम संख्या देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन आवेदन की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी कर सकती है।
विज्ञापन


एलएलबी, एलएलएम, हेल्थ साइंसेस, समाज कार्य विभाग, होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट विभाग में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। एलएलबी में 12 हजार से अधिक सीटें हैं। जबकि आवेदनों की संख्या दो हजार से भी कम है।
विज्ञापन

इसी तरह अन्य पाठ्यक्रम में जिनकी सीटें 40 या 60 हैं, उसमें भी आवेदन की संख्या 20 या 30 के करीब ही है। वहीं नए पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आने वाले आवेदनों की संख्या और भी कम है। इसका मुख्य कारण पर्याप्त प्रचार-प्रसार का न होना है।

इसलिए विवि प्रशासन परीक्षा की अंतिम तिथि बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया चल रही है। बुधवार अंतिम तिथि है। इसके बाद छात्र हित को ध्यान में रखते हुए कोई उचित फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed