फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ADM-SDM inspected the land for the defense corridor, farmers said dont take away our happiness sahab

Kanpur: एडीएम-एसडीएम ने डिफेंस कॉरिडोर के लिए देखी जमीन, किसान बोले- हमरी खुशियां न छीनौ साब, पढ़ें मामला

Sun, 08 Sep 2024 12:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Sep 2024 12:29 PM IST
सार

Kanpur News: साढ़ डिफेंस कॉरिडोर के विस्तार के लिए तीन गांवों की भूमि अधिगृहण का किसान विरोध कर रहे हैं। वहीं, एडीएम व नरवल के एसडीएम जमीन देखने पहुंचे। उन्होंने किसानों से भी बातचीत की। इस दौरान किसान बोले कि जमीन अधिगृहीत होने से छिन जाएंगी घर-परिवार की खुशियां।

विज्ञापन
ADM-SDM inspected the land for the defense corridor, farmers said dont take away our happiness sahab
किसानों से बातचीत करतीं एडीएम व एसडीएम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के भीतरगांव में साढ़ डिफेंस कॉरिडोर के विस्तार के लिए दौलतपुर, गोपालपुर व मोहीपुर के ग्रामीणों की जमीन अधिगृहीत करने का विरोध थम नहीं रहा है। इसको देखते हुए शनिवार को एडीएम (भू-अध्यापित) रिंकी जायसवाल नरवल के एसडीएम ऋषभ वर्मा के साथ अधिगृहीत की जाने वाली भूमि के अलावा बरईगढ़ नहर पुल के पास की जमीन देखी।

विज्ञापन

इसके बाद गोपालपुर गांव जाकर अधिगृहीत जमीन से प्रभावित किसानों से मिलीं। इस दौरान कई बुजुर्ग किसानों ने हाथ जोड़कर उनकी उपजाऊ जमीन अधिगृहण न करने की विनती की। साथ ही कहा कि उनकी उपजाऊ जमीन अधिगृहीत होने से घर-परिवार की खुशियां छिन जाएंगी। वहीं, कुछ किसान मुआवजा बढ़ाकर मिलने पर अपनी जमीन देने के पक्ष में भी दिखे।
विज्ञापन

मालूम हो कि डिफेंस कॉरिडोर के विस्तार के लिए दौलतपुर, गोपालपुर व गैरआबाद मोहीपुर के किसानों की जमीन अधिगृहीत किए जाने की अधिसूचना जारी हुई है। इसके बाद से तीनों गांवों के किसान अधिगृहण के विरोध में उतर आए हैं। हाल ही में पंचायत कर अपनी जमीन न देने का ऐलान कर चुके हैं। शुक्रवार को डीएम कानपुर नगर के यहां पहुंचकर भी अपनी समस्या बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास के लिए भूमि देने की बात कही
इस पर डीएम ने एसडीएम ऋषभ वर्मा को कम उपजाऊ वाली भूमि देखने का निर्देश दिया था। इसके बाद शनिवार को एडीएम रिंकी जायसवाल नरवल के एसडीएम ऋषभ वर्मा के साथ बरईगढ़ नहर पुल के पास भूमि देखने पहुंची। इसके बाद गोपालपुर गांव जाकर किसानों से बात की। किसानों से क्षेत्र के विकास के लिए भूमि देने की बात कही।



घर-परिवार की खुशियां छिन जाएंगी
इस पर किसानों ने दो टूक कहा कि उनकी उपजाऊ जमीन चली जाने से घर-परिवार की खुशियां छिन जाएंगी। एक किसान ने एडीएम से कहा उसके पास थोड़ी भूमि है, जिसे दबंग जोते हुए हैं। इसलिए वह अपनी भूमि देने को तैयार हैं। वहीं, कुछ किसानों ने मुआवजा बढ़ाकर मिलने पर जमीन देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed