फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aditya, son of a labourer, passed the UGC NET exam

Kanpur News: मजदूर के बेटे आदित्य ने पास की यूजीसी नेट परीक्षा

Sat, 26 Jul 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aditya, son of a labourer, passed the UGC NET exam
पुखरायां। आरएसजीयू पीजी कॉलेज में शिक्षा प्राप्त कर रहे तीन छात्र-छात्राओं ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है। जिसमें आदित्य ने पिता के साथ मजदूरी करके सफलता का मुकाम गढ़ा है। शिक्षकों ने शुक्रवार को सभी का मुह मीठा कराया।
विज्ञापन

एमए इतिहास के विद्यार्थी आदित्य, एमए अर्थशास्त्र की छात्रा अंशिका ओमर, एमए हिंदी की छात्रा आयशा खातून ने जून 2025 सत्र की यूजीसी नेट की परीक्षा दी थी। जिसका तीन दिन पूर्व परीक्षा परिणाम आने पर सफलता हासिल हुई। विकास खंड मलासा के गिरदौं निवासी आदित्य ने बताया कि मोहम्मदपुर स्थित श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज से इंटमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त की।
विज्ञापन

इसके बाद पुखरायां स्थित आरएसजीयू पीजी कॉलेज में दाखिला कराया। एमए इतिहास से अंतिम वर्ष है। बताया कि पिता हमेशा पढ़ाई में मेहनत के लिए प्रेरित करते रहे। जो बार बार मजदूरी का दौर दिखाते रहे। आदित्य ने कहा कि जब लगन व जज्बा हो तो कोई परिस्थित आड़े नहीं आती है। पिता रामबाबू, मां रानी देवी चारो भाई गृह कार्य और मजदूरी ही करते रहे। पढ़ाई में लगन देखकर विद्यालय के शिक्षकों ने हर प्रकार का सहयोग कर हमें मुकाम तक पहुंचा दिया। सफलता से परिवार ही नहीं गांव में लड्डू बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अकबरपुर निवासी अंशिका ओमर ने बताया कि गुजराई स्थित पीकेपीटी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीए अब पुखरायां स्थित आरएसजीयू पीजी कॉलेज में अर्थशास्त्र से एमए फाइनल में है। पिता राकेश कुमार व्यापारी हैं। मां रेखा गुप्ता और बहन सृष्टि ओमर सिविल इंजीनियर हैं। जालौन के पचोखरा रामपुरा निवासी आयशा खातून ने मुंबई यूनिवर्सिटी से बीईडी किया। झांसी टीजीटी हिंदी पद पर तैनात हैं। पिता मंसूर खान लेखपाल हैं। मां सरोजिनी खातून गृहणी हैं। वर्तमान में पुखरायां स्थित आरएसजीयू पीजी कॉलेज से एमए हिंदी फाइनल है।

तीनों की सफलता पर प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार सिंह, इग्नू समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह ,प्रोफेसर मुकेशचंद द्विवेदी, प्रोफेसर सविता गुप्ता, डॉ. पीपी सिंह, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. निधि अग्रवाल, डॉ. अंशुमान उपाध्याय, डॉ. इदरीश खान, डॉ. शिवनारायण यादव, संजय सिंह सहित स्टाफ ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराया। बताया कि असिस्टेंट पद से उच्चपदों को प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed