फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Adhya and Anshika win gold medals in CBSE National Taekwondo

Kanpur News: सीबीएसई नेशनल ताईक्वांडो में आध्या और अंशिका ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 09 Sep 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Adhya and Anshika win gold medals in CBSE National Taekwondo
इटावा। सीबीएसई नेशनल ताईक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन तीन से सात सितंबर तक एमनीव विजन स्कूल में किया गया। बालिका वर्ग में अंडर 14 एवं 16 किलो भार में आध्या कुशवाहा एवं अंडर 14 आयु वर्ग एवं 18 किलो भार में अंशिका यादव ने स्वर्ण पदक जीता। इसी क्रम में अंडर 14 आयु वर्ग में अंशिका यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर एसजीएफआई गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गल्फ कंट्री में शामिल विभिन्न देश जैसे दुबई, बहरीन, यूएई, ओमान, कतर, सऊदी अरब, ईराक, कुवैत, यमन आदि के लगभग 1200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रधानाचार्य भावना सिंह ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली दोनों छात्राओं को आगे भी ऐसे ही श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन डॉ. विवेक यादव, वाइस चेयरमैन डॉ. प्रीति यादव ने इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में सफल हुई दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ताईक्वांडो कोच आराधना तिवारी और मैनेजर सूरज मगर के कुशल निर्देशन में दोनों बच्चों ने प्रतिभाग किया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed